bird flu
file

Loading

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) के 16 जिलों से जांच के लिए भेजे गए पक्षियों (Birds) के नमूनों में बर्ड फ्लू (Bird Flu) की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को राज्य के पशुपालन विभाग के अधिकारी ने बताया कि अब तक एहतियातन राज्य में 39,483 मुर्गियों को, 35,515 अंडो को, आठ गूस (प्रवासी पक्षी की एक प्रजाति) और पक्षियों के 53,046 किलोग्राम पक्षी आहार को नष्ट किया गया है। 

उन्होंने बताया कि कम से 16 जिलों ने मृत पक्षियों के नमूने जांच के लिए भेजे थे जिनमें बर्डफ्लू की पुष्टि हुई। वर्धा जिले (Wardha District) में प्रवासी गूस के नमूनों में भी बर्डफ्लू की पुष्टि हुई है। अधिकारी ने बताया कि बर्ड फ्लू का पहला मामला आठ जनवरी को सामने आया था और तब से अब तक 14,524 पक्षी मृत मिले हैं।

मुआवजा देने के लिए 1.30 करोड़ रुपए जारी किए 

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने पक्षियों को नष्ट करने और पॉलिट्री किसानों को मुआवजा देने के लिए 1.30 करोड़ रुपए जारी किए हैं। महाराष्ट्र में गुरुवार को 732 पक्षी मृत मिले जिनमें पॉलिट्री पक्षियों के अलावा कौए और अन्य पक्षी शामिल हैं।