जीवदानी मंदिर प्रांगण में भाजपा का आंदोलन

  • मंदिरों को खोलने की अनुमति न मिलने से नाराजगी
  • वसई-विरार के अन्य धार्मिक स्थानों पर भी प्रदर्शन

Loading

विरार. पिछले करीब 7 माह से मन्दिर के बन्द गेट को खुलवाने की मांग को लेकर वसई- विरार भाजपा जिलाध्यक्ष राजन नाईक के मार्गदर्शन में विरार स्थित मां जीवदानी देवी मन्दिर प्रांगण में भजन और नारेबाजी के साथ आंदोलन किया गया.  

आंदोलन में जिला, मण्डल, सभी मोर्चे, आघाड़ी और सेल के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. इसके अलावा मनपा क्षेत्र के 10 से 12 अन्य धार्मिक स्थलों पर भी आंदोलन किया गया. आंदोलन को सफल बनाने में मंडल अध्यक्ष नारायण मांजरेकर, देवराज सिंह, अश्विन सावरकर, कपिल म्हात्रे, सचिन परेरा, रामानुजन, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रज्ञा पाटिल, उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप यादव, पश्चिम बंगाल सेल संयोजक रघुनाथ मंडल, ओबीसी मोर्चा श्री पाटिल, हरेंद्र पाटिल, गंगेश्वर श्रीवास्तव, विश्वास सावंत, मंजरी पंड्या, सतीश भोंडवे, नीलेश राणे सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे. इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मनोज बारोट ने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि बीयर बार, होटल, मॉल और थियेटर को खोलने की अनुमति दी गई तो मंदिर को क्यों नहीं?