बिहार जाएंगे भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा  के पदाधिकारी और कार्यकर्ता

  • पांडेय ने फडणवीस को सौंपी 582 की पहली लिस्ट

Loading

मुंबई. बिहार चुनाव के प्रथम चरण के लिए प्रचार कार्य शुरु है. पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में मुंबई और महाराष्ट्र के पार्टी कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में शामिल हो रहे हैं. ‘बिहार के सम्मान में, महाराष्ट्र भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा (उभामो ) मैदान में’ घोष वाक्य के साथ उत्तर भारतीय मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार में उतरने का निर्णय लिया है. उभामो के प्रदेश अध्यक्ष संजय पांडेय ने 582 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की पहली सूची राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस को सौंपी है.

पिछले सप्ताह पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भाजपा उभामो के प्रदेश अध्यक्ष संजय पांडेय को चुनावी मंत्र देते हुए बिहार के साथ ही उत्तर प्रदेश और झारखंड के सीमावर्ती जिलों के मूल निवासी कार्यकर्ताओं को बिहार में चुनाव प्रचार में भेजने का निर्देश दिया था. संजय पांडेय ने मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से वर्चुअल बैठक के बाद कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की. 

दूसरी लिस्ट तैयार की जा रही

उन्होंने बताया कि दूसरी लिस्ट तैयार की जा रही है जिसे जल्द ही देवेंद्र फडणवीस को सौंपी जाएगी. उत्तर भारतीय मोर्चा के कार्यकर्ता गांवों में अपने घरों में रहेंगे और बिहार प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर चुनाव प्रचार कार्यों में हिस्सा लेंगे.