भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा का वृक्षारोपण

Loading

वसई. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आयोजन उत्तर भारतीय मोर्चा भारतीय जनता पार्टी मुंबई की महामंत्री सुमिता सुमन सिंह द्वारा श्री दयानंद विद्यालय, प्लाट न. 3, सेक्टर न.1, चारकोप कांदिवली पूर्व में हुआ.

इस अवसर पर मुख्य रूप से चारकोप के विधायक योगेश सागर, नगरसेवक व मंडल अध्यक्ष दीपक बाला तावड़े, कमलेश यादव, जिला महामंत्री बाबा सिंह, पूर्व नगरसेवक श्रीकांत कवठनकर, चारकोप विधानसभा महामंत्री योगेश पडवल,  संजय सिंह, महिला अध्यक्ष चारकोप विधानसभा श्रीमती रेश्मा टक्के, हरगोबिंद सिंह तोमर के अलावा महिला मोर्चा की पदाधिकारी श्रीमती रंजू झा, सरिता राठौर,अंजना मिश्र, उत्तर भारतीय मोर्चा महामंत्री प्रदेश ब्रजेश सिंह, प्रमोद मिश्र के साथ ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील सिंह एवं शिक्षक व शिक्षिकाएं आदि उपस्थित रहे.