मनपा चुनाव में लहरेगा बीजेपी का परचम

  • पूर्व विधायक राजहंस सिंह ने उद्धव सरकार को कोसा

Loading

मुंबई. मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक राजहंस सिंह ने  मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली राज्य की महाविकास आघाड़ी सरकार को प्रत्येक क्षेत्र में विफल बताते हुए कहा कि आगामी मनपा चुनाव में बीजेपी का परचम लहरेगा.

पूर्व विधायक सिंह दिंडोशी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुरार विलेज के त्रिवेणी नगर स्थित नर्मदा हॉल में मुंबई भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह के सम्मान समारोह में बोल रहे थे. कार्यक्रम का आयोजन दिंडोशी विधानसभा उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष चिंतामणि यादव और मंडल अध्यक्ष राजन सिंह के नेतृत्व में किया गया था. पूर्व विधायक राजहंस सिंह ने मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेवारी कुशल संगठन कार्यकर्ता जयप्रकाश सिंह को सौंपी है. जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में मुंबई उत्तर भारतीय मोर्चा अपना एक नया मुकाम हासिल करेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि जब से महाविकास आघाड़ी की सरकार बनी है, तबसे उत्तर भारतीयों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है.  

इस अवसर पर मुंबई महानगरपालिका में पार्टी के नेता विनोद मिश्र, नगर सेविका संगीता शर्मा, मुंबई सचिव ज्ञानमूर्ति शर्मा, राजन सिंह, कमलेश शुक्ला, जेपी सिंह, अयोध्या पाठक, प्रमोद मिश्रा, उत्तम शुक्ला, अखिलेश पांडे, जितेंद्र गुप्ता, रमेश शर्मा, अजय यादव, लाल साहेब उबाले, कविता सालीयार, अरविंद करणगुटकर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे.