12 अक्टूबर को बीजेपी का राज्यव्यापी आंदोलन

  • महिलाओं पर अत्याचार का विरोध
  • पूरे राज्य में होगा प्रदर्शन

Loading

मुंबई. हाथरस की घटना को लेकर जहां सभी दल उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश में जुटे हैं, वहीं भाजपा ने अब महाराष्ट्र में हुए महिला अत्याचारों के खिलाफ सड़क पर उतरने का फैसला किया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता 12 अक्टूबर को पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करेंगे.

 शनिवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार परिषद में प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा वाघ ने कहा कि महाविकास आघाड़ी के कार्यकाल में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ीं हैं.राज्य में पिछले कुछ दिनों में महिलाओं, युवतियों एवं नाबालिग लड़कियों के साथ अत्याचार की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं. राज्य सरकार इस पर अंकुश लगाने में पूरी तरह फेल साबित हुई है. पत्रकार परिषद में मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये और प्रदेश महिला अध्यक्ष उमा खापरे मौजूद थीं. चित्रा वाघ ने बताया कि सोमवार को महिला अत्याचार के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल सहित सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल होंगे.