- वर्ष 2020 की फेम इंडिया-एशिया पोस्ट सर्वे रिपोर्ट जारी
मुंबई. देश में कार्यरत हजारों ब्यूरोक्रेट्स में योग्य, असरदार और दूरदर्शी ब्यूरोक्रेट्स वर्ष 2020 की सूची जारी कर दी गई. फेम इंडिया-एशिया पोस्ट ने 50 ब्यूरोक्रेट्स का चयन किया है, जिन्होंने अपनी कार्य क्षमता से लोगों को प्रभावित किया है. इस सूची में बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल का भी नाम शामिल है जो 32 वें क्रमांक पर हैं. कोरोना काल में जिस तरह उन्होंने संकट को मात देने में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है वह काबिले तारीफ है. इस सूची में महाराष्ट्र से तीन महाराष्ट्र से मनु कुमार श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, इकबाल सिंह चहल अपनी दूरदृष्टि और कार्य क्षमता से सूची में जगह बनाने में कामयाब रहे. राज्यों में विकास की समुचित योजना बनाने, नीतियों को अमलीजामा पहनाने, और योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करने में सबसे महत्त्वपूर्ण भूमिका ब्युरोक्रैट्स की होती है. भारत में ब्यूरोक्रेसी के शीर्ष पर आईएएस अधिकारी ही पदारुढ़ होकर समाज और देश के निर्माण में अपना अहम योगदान दे रहे हैं.
फेम इंडिया मैगज़ीन के संपादकीय प्रमुख यू.एस. सोंथालिया ने बताया कि एक जिम्मेदार और सकारात्मक मीडिया होने के नाते फेम इंडिया मैगजीन ने राष्ट्र निर्माण में अपनी बेहतर भूमिका निभा रहे हजारों आईएएस अधिकारियों को सम्मान और श्रेय देने का निर्णय किया और वर्ष 2019 में एशिया पोस्ट के साथ मिलकर असरदार ब्यूरोक्रेट्स का एक सर्वे करवाया, जिसमें 50 विभिन्न कैटगरियों में चयनित कई नामों में एक-एक प्रमुख नामों को तय किया गया. यह अपने तरह का पहला सर्वे था, इसी की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2020 में पुनः असरदार ब्यूरोक्रेट्स का सर्वे करवाया है. वर्तमान में देश भर में 5000 से भी ज्यादा आईएएस अधिकारी विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं और इनमें से 50 को असरदार के तौर पर चुना गया है.
चुनाव करना एक बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य
हालांकि यह चुनाव करना एक बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य था, लेकिन सर्वे एजेंसी एशिया पोस्ट के साथ मिलकर इस कार्य को वैज्ञानिक और सांख्यिकीय तरीके से अंजाम दिया गया.इस सर्वे में 1984 से 1995 तक के ब्यूरोक्रैट्स को इस सर्वे में शामिल किया गया है. विभिन्न स्रोतों और मीडिया रिपोर्टों के आधार पर लगभग 200 अधिकारियों के नामों का चयन किया गया जो अपनी उत्कृष्टता के कारण विशिष्ट स्थान रखते हैं. सर्वश्रेष्ठ अधिकारियों का चयन करना बहुत कठिन था. हमने उन सभी अधिकारियों को स्टेकहोल्ड सर्वे के आधार पर 50 कैटेगरियों में बांटा और हर कैटगरी से एक प्रमुख असरदार ब्यूरोक्रेट्स का चयन किया गया.
चयन के लिए 7 मापदंड
सर्वश्रेष्ठ आईएएस अधिकारियों के चयन के लिए 7 मापदंड तय किए गए थे जिनमें शानदार गवर्नेंस, दूरदर्शिता, उत्कृष्ट सोच, जवाबदेह कार्यशैली, अहम फैसले लेने की त्वरित क्षमता, गंभीरता और व्यवहार कुशलता को परखने के बाद 50 अधिकारियों का चयन किया गया.
नाम वर्ष कैड़र
अजय भल्ला 1984 असम मेघालय
अजय प्रकाश साहनी 1984 आंध्र प्रदेश
डॉ अजय कुमार 1985 केरल
इकबाल सिंह बैंस 1985 मध्य प्रदेश
उषा शर्मा 1985 राजस्थान
आलोक टंडन 1986 उत्तर प्रदेश
संजीव नंदन सहाय 1986 यूनियन टेरेटरी
अनिल कुमार कांची 1986 हिमाचल प्रदेश
अनिल कुमार जैन 1986 मध्य प्रदेश
मनु कुमार श्रीवास्तव 1986 महाराष्ट्र
विजय कुमार देव 1987 यूनियन टेरेटरी
देबाशीष पांडा 1987 उत्तर प्रदेश
विनी महाजन 1987 पंजाब
इंदू शेखर चतुर्वेदी 1987 झारखंड
तरूण कपूर 1987 हिमाचल प्रदेश
बी वी आर सुब्रमण्यम 1987 छत्तीसगढ़
रामेश्वर प्रसाद गुप्ता 1987 गुजरात
लीना नंदन 1987 उत्तर प्रदेश
आमिर सुबहानी 1987 बिहार
तुहिन कांत पांडेय 1987 ओडिशा
तल्लीन कुमार 1987 पश्चिम बंगाल
वसुधा मिश्रा 1987 तेलंगाना
राजेश वर्मा 1987 ओडिशा
अरविंद सिंह 1988 महाराष्ट्र
तरूण बजाज 1988 हरियाणा
एस अपर्णा 1988 गुजरात
कैलाश खंडेलवाल 1988 झारखंड
टी वी एस एन प्रसाद 1988 हरियाणा
विवेक कुमार सिंह 1989 बिहार
मनिंदर सिंह 1989 असम मेघालय
धर्मेन्द्र 1989 यूनियन टेरेटरी
इकबाल चहल 1989 महाराष्ट्र
मनोज कुमार दास 1990 गुजरात
केशव कुमार पाठक 1990 बिहार
अनिरुद्ध तिवारी 1990 पंजाब
प्रत्यय अमृत 1991 बिहार
एस गोपालकृष्णन 1991 तामिलनाडु
देव श्री मुखर्जी 1991 यूनियन टेरेटरी
सुप्रिया साहू 1991 तामिलनाडु
सुमिता देवरा 1991 आंध्र प्रदेश
रचना शाह 1991 केरल
सुब्रत साहू 1992 छत्तीसगढ़
धीरज गुप्ता 1993 जम्मू-कश्मीर
अरविंद श्रीवास्तव 1994 कर्नाटक
पी अमुधा 1994 तामिलनाडु
कुलदीप रांका 1994 राजस्थान
दीपाली रस्तोगी 1994 मध्य प्रदेश
संजीव खिरवार 1994 यूनियन टेरेटरी
मनीष जैन 1994 पश्चिम बंगाल
संजय प्रसाद 1995 उत्तर प्रदेश