BMC
File

Loading

  •  लेप्टोस्पाइरोसिस से 1 की मौत

मुंबई. मुंबई में कोरोना संकट के बीच लेप्टोस्पाइरोसिस से 1 मरीज की मौत हो गई. मानसून विभाग ने  इस वर्ष मुंबई  में बरसात खत्म होने का ऐलान कर दिया है फिर भी लेप्टोस्पाइरोसिस जैसी मानसूनी बीमारियों से बचने के लिए बीएमसी गमबूट पहनने की सलाह दे रही है. बीएमसी अधिकारी अपने वही पुराने घिसे पिटे फार्मूले से लोगों को बचाव करने की सलाह देकर छुट्टी पा लेते हैं. 

एफ उत्तर विभाग की रहने वाली 16 वर्ष की बालिका को, ठंडी लगने के साथ तेज  बुखार आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन 4 सितंबर को उसकी मौत हो गई. बीएमसी की रिपोर्ट बताती है कि बरसात के पानी में चलने से उसे लेप्टोस्पाइरोसिस हो गया था जिस कारण उसकी मौत हो गई. पिछले साल लेप्टो से 3 मरीजों की मौत हुई थी जबकि इस वर्ष 1 मरीज की मौत हुई है. वर्ष 2019 के मुकाबले इस वर्ष मलेरिया सहित अन्य मानसूनी बीमारियों के मरीजों की संख्या कम रही.  

 मानसूनी बीमारियां वर्ष 2019-2020 मृत्यु

मलेशिया                     732-   661  00

लेप्टो                          56- 03    54-01

डेंग्यू                           233-     14- 00

गैस्ट्रो                          425-     91-00

हेपेटाइटिस                  105-     15-00

एच1एन1                      09-     01-00