BMC unable to maintain open manholes, clean sewerage- Manoj Kotak

    Loading

    मुंबई: मुंबई (Mumbai) और उसके आसपास के इलाकों में बुधवार को मानसून (Monsoon) ने जोरदार दस्तक दी है। मुंबई में मानसून के पहले ही दिन भारी बारिश (Rain) से कई जगह पानी भर गया जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, सड़क यातायात के साथ ही लोकल ट्रेन (Local Trains) सेवाएं भी प्रभावित हुईं। इस बीच, मुंबई के भांडुप (Bhandup) इलाके से एक चौकाने वाला वीडियो (Video)  सामने आया हैं। बुधवार को तेज बारिश में फुटपाथ पर चल रही  2 महिलाएं अचानक गटर पर रखे मैनहोल का कवर टूटने से नाले में गिर जाती हैं।  गनिमत थी की नाला सिर्फ तीन फिट गहरा था इसलिए महिला बच जाती हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद एस वॉर्ड की टीम मौके पर पहुंचती हैं और मैनहोल कवर को बदल देती हैं। उक्त घटना को लेकर भाजपा के सांसद मनोज कोटक ने ट्वीट कर बीएमसी पर हमला किया है। उन्होंने कहा है कि भारत का सबसे धनी नगर निकाय बीएमसी खुले मैनहोल, स्वच्छ सीवरेज रखने में असमर्थ है। मुंबईकर स्वच्छता के बुनियादी अधिकारों से वंचित हैं और अब अक्षमता घातक साबित हो रही है।

    गौरतलब है कि मुंबई में मानसून के दौरान जलभराव के कारण लोगों के मैनहोल में गिरकर मरने की कई घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। घटना पर बीजेपी का आरोप हैं कि नालों पर लगाए गए प्लास्टिक के मैनहोल कवर बेहद कमजोर हैं। इन मैनहोल कवर के टूटने की कई घटनाएं हो चुकी हैं।भ्रष्टाचार कर मैनहोल पर लो क्वालिटी के प्लास्टिक के कवर कई जगहों पर लगाए गए हैं।

    भाजपा के सांसद मनोज कोटक ने  BMC पर कसा तंज

    भाजपा के सांसद मनोज कोटक ने इस घटना को लेकर ट्वीट करते हुए बीएमसी पर तंज कसा है। मनोज कोटक ने ट्वीट कर कहा है कि भारत का सबसे धनी नगर निकाय बीएमसी खुले मैनहोल, स्वच्छ सीवरेज रखने में असमर्थ है। मुंबईकर स्वच्छता के बुनियादी अधिकारों से वंचित हैं और अब अक्षमता घातक साबित हो रही है। भांडुप में खुले मैनहोल में दो महिलाओं के गिरने के वीडियो ने मुझे अंदर तक झकझोर कर रख दिया।