Chandrakant Patil

Loading

मुंबई. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष चन्द्रकांत पाटिल ने आज महाराष्ट्र के मुख्य चुनाव अधिकारी से मिलकर पुणे में विधान परिषद के पदवीधर मतदार संघ चुनाव के लिए बन रही मतदाता सूची  की ऑनलाइन प्रक्रिया में के त्रुटियों की जानकारी दी।

पाटिल ने कहा कि इन त्रुटियों को ठीक किये बिना ही चुनाव करवाने की तैयारी की जा रही है। जबकि इस बारे में पहले भी वे मुख्य चुनाव अधिकारी से मांग कर चुके हैं।

अपने ज्ञापन में चुनाव विभाग से पाटिल ने कहा कि ऑनलाइन प्रक्रिया में भरे हुए फॉर्म रिजेक्ट होना एवं फॉर्म स्वीकृत ना होना बहुत सामान्य बात है, साथ ही सर्वर भी अक्सर अनुपलब्ध रहने की भी शिकायतें आम हैं।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पाटिल ने मुख्य चुनाव अधिकारी बलदेव सिंह से मांग की है कि ऑनलाइन प्रक्रिया में फॉर्म भरने में अगर कोई अड़चन आती है तो ऑफलाइन फॉर्म भरने की इजाजत दी जानी चाहिए। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक चैनसुख संचेती भी इस मुलाकात में प्रदेशाध्यक्ष पाटिल के साथ थे।