First year of Modi 2.0 full of achievements and decisive decisions: Nadda

Loading

मुंबई. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP national president JP Nadda)…के तीन दिवसीय दौरे को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सूत्रों के मुताबिक नड्डा ने मुंबई का कार्यक्रम फिलहाल कुछ दिनों के लिए टाल दिया है, लेकिन इस संदर्भ में मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा (Mangal Prabhat Lodha) सहित अन्य पदाधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से 120 दिवसीय राष्ट्रव्यापी दौरा शुरू किया है। उन्होंने उत्तराखंड से अपना दौरा शुरू किया था। पश्चिम बंगाल का दौरा पूरा करने के बाद वे 18 दिसंबर से तीन दिन के लिए मुंबई आने वाले थे। पार्टी की तरफ से तैयारी जोर शोर से की जा रही थी।

इस बीच खबर आयी है कि नड्डा ने मुंबई आने का कार्यक्रम टाल दिया है। मुंबई भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि अभी तक अधिकृत सूचना नहीं आयी है, लेकिन कार्यक्रम टल गया है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को देखते हुए पार्टी अध्यक्ष ने कुछ दिन दिल्ली में ही रहने का निर्णय लिया है।