File Photo
File Photo

    Loading

    मुंबई. मुंबई (Mumbai) में कोरोना (Corona) का ब्लास्ट देखने को मिल रहा है। अब तक के सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए एक दिन में कोरोना मरीजों (Corona Patients) की संख्या 3062 पर पहुंच गई है। मुंबई के साथ ही राज्य में भी कोरोना की दूसरी लहर (Second Wave) ने कहर मचा दिया है। शुक्रवार को राज्य में कोरोना के 25,681 नए मरीज मिले हैं।

     मुंबई में एक साल से कोरोना का संक्रमण आम लोगों की जिन्दगी को तबाह कर रहा है। मार्च 2020 में कोरोना का पहला मरीज मिला था तब से लेकर अब तक मुंबईकरों की जिंदगी कैद से भी बदतर हो गई है। बीच के दो महीनों में कोरोना संक्रमण थोड़ा कम हुआ था, लेकिन घुटन भरे माहौल से निकलने के चक्कर में लोग कोरोना को भूल गए और अब पुरानी स्थिति से भी भयानक हालात पैदा हो गए हैं।

    बोरीवली, अंधेरी, कांदिवली मुलुंड कोरोना के नए केंद्र

    मुंबई में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसी तरह सक्रिय मरीजों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। 19 मार्च तक 20 हजार 140 सक्रिय मरीज पंजीकृत किए गए हैं। बीएमसी के 24 वॉर्डों में से अंधेरी वेस्ट में सबसे अधिक 1635 सक्रिय मरीज हैं।  बोरीवली, अंधेरी पूर्व, कांदिवली, मुलुंड में एक हजार से अधिक सक्रिय मरीजों के साथ यह वॉर्ड कोरोना के नए केंद्र बन गए हैं। 12 विभागों में 500 से अधिक सक्रिय मरीज हैं। जबकि 6 विभागों में 500 से कम सक्रिय मरीज हैं।

    मरीजों  की संख्या में वृद्धि

    मरीजों की संख्या कम होने के बाद  एक फरवरी से दुबारा वृद्धि होनी शुरु हुई है।  मुंबई में दूसरी लहर में अधिकतम 1 फरवरी को, 5656 सक्रिय मरीज थे।  28 फरवरी को  सक्रिय मरीजों की संख्या 9715 हो गई। लेकिन 19  मार्च तक, सक्रिय मरीजों 20,140 हो गई।  पिछले डेढ़ महीने में सक्रिय मरीजों  की संख्या में लगभग 15,000 की वृद्धि हुई है। अंधेरी पश्चिम स्थित के वेस्ट वॉर्ड में 1635, बोरिवली के आर मध्य वॉर्ड में 1111, कांदिवली आर दक्षिण वॉर्ड में 1034, अंधेरी पूर्व  के ईस्ट वॉर्ड  में 1074 और मुलुंड के टी वॉर्ड में 1132 सक्रिय मरीज हैं। मलाड के पी उत्तर वॉर्ड  में 877, घाटकोपर एन वॉर्ड में 902, भांडुप एस वॉर्ड में 850, दादर जी नॉर्थ  वॉर्ड में 540, ग्रांट रोड डी वॉर्ड में 657, गोरेगांव पी साउथ में 811, माटुंगा एफ नॉर्थ में 819, कुर्ला एल वॉर्ड में 706, 706 बांद्रा एच. वेस्ट में 768,  खार एच ईस्ट में 539 सक्रिय मरीज हैं, चेंबूर एम वेस्ट में 755 और मानखुर्द गोवंडी एम ईस्ट वॉर्ड में 596 सक्रिय मरीज हैं। परेल एफ साउथ में 311, एल्फिस्टन जी साउथ में 433, दहिसर आर नॉर्थ में 380, फोर्ट कुलाबा ए वॉर्ड में 248, मरीन लाइन्स सी वॉर्ड में 115 और सैंडहर्स्ट रोड बी वॉर्ड में 311 सक्रिय मरीज हैं।

    10 मरीजों की मौत 

    शुक्रवार को मुंबई में कोरोना के नए मरीजों की संख्या 3062 हो गई। अब मुंबई में कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ कर 3 लाख 55 हजार 897 हो गई है। 3 लाख 23 हजार 281 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 11,565 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस महीने कोरोना से मरने वाले मरीजों की सबसे कम संख्या 2 पर आ गई थी जिसमें वृद्धि हो रही है। शुक्रवार को 10 मरीजों की मौत हुई है। राज्य में कोरोना के नए मरीजों का नया रिकॉर्ड बना है। एक दिन में मरीजों की संख्या 25,681 हो गई है। जबकि दिन भर में 70 मरीजों की मौत हुई है। राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 1 लाख 77 हजार 560 हो गई है।