corona

Loading

मुंबई. मुंबई में आज कोरोना मरीजों की संख्या 2 लाख पार कर गई. अभी मुंबई में रोजाना 2 हजार से अधिक मरीज मिल रहे हैं. राज्य में आज कोरोना मरीजों की संख्या के साथ मृत्यु संख्या में भी बड़ी गिरावट आई. राज्य में आज 11,921 नये मरीज मिले, जबकि केवल 180 मरीजों की मौत हुई. एक महीने से मृत्यु का आंकड़ा प्रतिदिन 400 से उपर चल रहा था.  

मुंबई में 2055 नये मरीज मिले

आज भी मुंबई में कोरोना के 2055 नये मरीज मिले. इसी के साथ मरीजों की संख्या 2 लाख 901 हो गई. 1 लाख 64 हजार 882 मरीज ठीक हो चुके हैं. आज 40 मरीजों की मौत हुई है. मृतकों की संख्या 8834 हो गई है.  

राज्य में रिकवरी रेट 77.61%

राज्य में दिनभर में 19,932 मरीज ठीक हुए. ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 10 लाख 49 हजार 947 हो गई है. कुल मरीजों की संख्या 13 लाख 51 हजार 113 है. राज्य में अब तक  35,551 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है. राज्य में रिकवरी रेट 77.61% है, डेथ रेट 2.65 और पॉजिटिवटी रेट 20.40% है.