COWIN-APP

    Loading

    मुंबई. कोरोना (Corona) महामारी से बचने के लिए वैक्सीन ( Vaccine) को  रामबाण के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन वैक्सीन लेने के लिए जिस कोविन एप (CoWin App ) का उपयोग किया जाता है उस एप में आने वाली खराबी में कोई बदलाव नहीं आ रहा है। घाटकोपर (Ghatkopar) में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां वैक्सीन की दूसरी डोज लिया ही नहीं, लेकिन वैक्सीन लेने का प्रमाण पत्र (Certificate) आ गया । 

    इस मामले को लेकर बीएमसी ने जांच शुरू कर दी है। इसकी शिकायत मिलने पर महापौर किशोरी पेडणेकर खुद राजावाड़ी अस्पताल जाकर जानकारी ली है। महापौर ने कहा कि इसमें अस्पताल की कोई गलती नहीं है। कोविन एप में आई खराबी के कारण  यह गलती हुई है। उन्होंने वैक्सीन लेने वाले व्यक्ति को दूसरा डोज मिले इसके लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है।

    एन वार्ड में  शिकायत दर्ज कराई

    कोरोना महामारी फ़ैलने के बाद सबकी नजर इस महामारी से बचने के लिए वैक्सीन पर थी। कोरोना  वायरस खत्म करने के लिए अभी तक कोई निश्चित दवा नहीं आ सकी है, लेकिन वैक्सीन के जरिए इम्यूनिटी बढ़ा कर कुछ हद तक बीमारी को दूर जरुर किया जाता है।  कोरोना वैक्सीन लेने के लिए केंद्र ने गाइडलाइन निश्चित की है।  कोविन एप में रजिस्ट्रेशन के बिना किसी को वैक्सीन नही मिल रही है, लेकिन कोविन एप को लेकर पहले दिन से असमंजस की स्थिति बनी हुई है। एप में रजिस्ट्रेशन ही नहीं हो रहा था। अब वैक्सीन लिए बिना कोविन एप से यह जानाकरी आ गई कि आप का वैक्सीनेशन हो चुका है, जिसका सर्टिफिकेट भी आ गया। यह मामला तब सामने आया जब विट्ठल नाइक और उनकी पत्नी सरस्वती नाइक राजावाड़ी अस्पताल में आपना दूसरा डोज लेने गए। दोनों पति पत्नी 12 मार्च को राजावाड़ी अस्पताल में अपना पहला डोज लिया था। उन्हें 28 दिन बाद दूसरा डोज लेने के लिए कहा गया था।  कोविशील्ड की वैक्सीन का प्रभाव 45 दिन में  आने की जानकारी केन्द्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर दी जा रही है। दोनों  45 दिन बाद शुक्रवार को वैक्सीन लेने राजावाड़ी अस्पताल गए । वहां जाने पर उन्हें  दूसरा डोज ले चुके  होने की जानकारी दी गई। जबकि पति-पत्नी दूसरा डोज लिए ही नहीं थे। राजावाड़ी अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा यह कहे जाने पर की दूसरा डोज ले लिए हो अब दूसरा डोज नहीं मिलेगा। डॉक्टरो से यह जवाब सुनकर दम्पत्ति सन्न रह गए। उन्हें लगा अब तो उन्हें दूसरा डोज मिलेगा ही नहीं। पति-पत्नी इस पूरे मामले की शिकायत मनपा के घाटकोपर स्थित एन वार्ड में  शिकायत दर्ज कराई। 

    हमारे संज्ञान में यह मामला लाया गया है। कोविन एप से ऐसा प्रमाण पत्र दिया गया होगा। प्रमाण पत्र पूरी तरह केंद्र सरकार के एप के माध्यम से दिया जा रहा है, इसमें मनपा की कोई लापरवाही नहीं है। पूरी जानकारी लेकर लाभार्थी से सम्पर्क किया जाएगा और वैक्सीन नहीं लगे होने पर उन्हें दूसरा डोज दिया जाएगा। वैक्सीन से किसी को वंचित नहीं रखा जाएगा।

    - डॉ. विद्या ठाकुर, डीन, राजावाडी अस्पताल