Mumbai Metro

    Loading

    मुंबई. लॉकडाउन (Lockdown) के नियमों में दी गई ढील के बाद सोमवार से मुंबई लोकल (Mumbai Local), मुंबई मेट्रो (Mumbai Metro) व मोनो (Mona) में भीड़ बढ़ेगी। 7 जून से अनलॉक (Unlock) की स्थिति में मुंबई में सार्वजनिक यातायात के साधनों पर भी भार बढ़ने वाला है, हालांकि मुंबई लोकल व मेट्रो में अत्यावश्यक सेवा से जुड़े लोगों को ही यात्रा की परमिशन दी गई है। बेस्ट व अन्य निगम की बसों में सीट पर बैठकर यात्रा की परमिशन दी गई है। 

    मेट्रो वन की 30% फेरी बढ़ी

    मेट्रो वन की 30 प्रतिशत फेरियां बढ़ा दी गई हैं। कोरोना की दूसरी लहर में मुंबई लोकल के साथ साथ मेट्रो पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था। 7 जून से मुंबई में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की गई है, हालांकि लोकल व मेट्रो में अभी भी अत्यावश्यक व मेडिकल डयूटी से जुड़े लोगों को यात्रा की परमिशन दी गई है। घाटकोपर से वर्सोवा के बीच चलने वाली मेट्रो सेवाओं में 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी सोमवार से होगी। बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत ही मेट्रो का संचालन होगा।

    कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील

    अनलॉक की स्थिति में फ्रीक्वेंसी बढ़ा दी गई है। सोमवार से पिक अवर्स अथार्थ भीड़ के समय प्रति 10 मिनट में और नॉन पिक आवर में प्रति 15 मिनट में मेट्रो का परिचालन होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए संचालन समय में भी एक घन्टे की बढ़ोतरी की गई है। सोमवार से पहली ट्रेन सबेरे 6.50 बजे छूटेगी, जबकि अंतिम ट्रेन घाटकोपर से रात 10.15 बजे छूटेगी। ट्रेन छूटने के 15 मिनट पहले स्टेशन शुरू होंगे। यात्रियों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन किए जाने की अपील की गई है। मोनो में भी कोविड प्रोटोकॉल के साथ यात्रा की अनुमति दी गई है।