लालबाग में सिलेंडर विस्फोट, 20 लोग झुलसे

  • एक लड़की और महिला समेत 6 की हालत नाजुक

Loading

मुंबई. लालबाग के एक चार मंजिली इमारत में सिलेंडर विस्फोट हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 20 लोग झुलस गए। इसमें एक छोटी लड़की और महिला समेत 7 लोगों की हालत नाजुक बतायी जा रही है। वे 70 फीसदी से 95 फीसदी तक झुलस गए हैं।

गणेश गली की साराभाई इमारत में  हुआ सिलेंडर विस्फोट

अग्निमशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि लालबाग के राजा वाली प्रसिद्ध गणेश गली के साराभाई इमारत की दूसरी मंजिल पर फ्लैट नंबर-17 में रविवार की सुबह 7।20 बजे सिलेंडर विस्फोट से आग लग गयी। अग्निशमन दल टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने पहले इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकाला और फिर आग पर काबू पायी।

विस्फोट से दीवार गिरी

मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि गैस रिसाव के बाद सिलेंडर में विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद एक कमरे की दीवार गिर गई। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। एक लड़की की हालत नाजुक बतायी गयी है और उसे दक्षिणी मुंबई के भायखला स्थित मसीना अस्पताल भर्ती कराया गया है।

झुलसे लोगों का उपचार जारी

अग्निमशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि आग से 20 लोग झुलस गए हैं। उन्हें इलाज के लिए मसीना, केईएम अस्पताल और ग्लोबल अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायलों की पहचान प्रथमेश मुंगा (27), रोशन अंधारी (27), मंगेश राणे (61), महेश भुंग (56), ज्ञानदेव सावंत (85), सुशीला बांगर (662) एवं त्रीशा (13) के रूप में हुई है।