Loading

मुंबई. ‘नवभारत-नवराष्ट्र Lockdown Vibes’ वेबिनार सीरीज में हमारे मुख्य अतिथि डॉ परवेज ग्रंत आज शाम 5 बजे हमारे साथ नवभारत के फेसबुक पेज पर (https://www.facebook.com/enavabharat) रूबरू होंगे। वे कोरोना के चलते ‘स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र का भविष्य’ इस पर प्रकाश डालने वाले हैं।

वर्तमान में देश कोरोना वैश्विक महामारी से लड़ रहा है। इस महामारी से अब तक हजारों लोगों ने अपनी जान गवाई है। लेकिन कई लोग इस बीमारी से ठीक होकर अपने घर पहुंचे है। कोरोना के संकट में हर कोई अपने घरों बंद है लेकिन इस खतरनाक वायरस के बिच कोरोना वारियर्स बनकर स्वास्थ्य विभाग दिन-रात मरीजों की सेवा में जुटा हुआ है। 

इस बिच कई डॉक्टर्स, नर्स, स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना संक्रमित हुए। कई लोगों ने सेवा देते हुए अपनी जान गवाई है। इसलिए कोविड-19 के बाद ‘स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र’ का भविष्य कैसा रहेगा?  इस पर गहन चर्चा करने के लिए ‘डॉ परवेज ग्रंत’ नवभारत-नवराष्ट्र के ‘लॉकडाउन वाइब्स वेबिनार सीरीज’ में जनता को संबोधित करेंगे। 

डॉ परवेज ग्रांट एक कार्डियोलॉजिस्ट है। कहा जाता है कि, एक डॉक्टर में ज्ञान, अनुभव और निसंदेह कौशल यह गुण होने चाहिए। और यह गुण शायद ही किसी डॉक्टर में पाए जाते है। लेकिन यह सभी गुण डॉ परवेज ग्रंत में है। यही कारण है की डॉ ग्रांट  ऐसी दुर्लभ नस्ल से ताल्लुक रखते है। डॉ ग्रंत  ने 30 साल से पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में चीफ कार्डियोलॉजिस्ट और कार्डियोवस्कुलर सर्विसेज के चेयरमैन का कार्यभार संभाला, अब वे सबसे अनुभवी विशेषज्ञों में से एक हैं। साथ ही उनके नेतृत्व में रूबी हॉल कार्डिएक सेंटर भारत में हृदय सेवा प्रदान करने वाला प्रमुख संस्थान बनकर उभरा है।