fine
file

    Loading

    मुंबई. सार्वजनिक स्थानों पर मास्क (Mask) पहनना अनिवार्य करके एक वर्ष का समय पूरा हो गया। रोजाना मास्क नहीं पहनने पर 225 से 250 नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है । मुंबई (Mumbai) में अब तक 33 लाख 19 हजार 587 लोगों पर कार्रवाई की करते हुए बीएमसी (BMC) ने 66 करोड़ 78 हजार रुपए जुर्माना (Fine) वसूल किया है, लेकिन हालत में कोई बदलाव नहीं आया है।

    कोरोना (Corona) की पृष्ठभूमि में अप्रैल 2020 से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया था। मास्क नहीं पहनने वालों पर 200 रुपए का जुर्माना लगाया जा रहा है। कार्रवाई को एक साल से अधिक समय से चल रही है, लेकिन आज भी मास्क नहीं पहनने, नाक के नीचे रखने, गले में लटकाने वालों की संख्या में कमी नहीं आई है।

    56 करोड़ 51 लाख 39 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया गया

    बीएमसी ने अब तक सार्वजनिक स्थानों पर 28 लाख 7 हजार लोगों के खिलाफ कार्रवाई उनसे 56 करोड़ 51 लाख 39 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है। प्रतिदिन लगभग 44 लाख रुपए का जुर्माना वसूला जा रहा है। रेलवे में भी इसी तरह 23 हजार लोगों पर कार्रवाई करते हुए 50 लाख 39 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया है।

    थूकने वालों में आई कमी!

    सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क पहने घूमने वालों की संख्या बहुत अधिक है, लेकिन  सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों में कमी आई है। रोजाना केवल तीन से चार लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। अब तक 27 हजार 798 लोगों  कार्रवाई हुई है जिनसे  55 लाख 48 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया है। बीएमसी थूकने वालों से भी 200 रुपए जुर्माना लगाती है। कोर्ट ने बीएमसी को सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों से 1200 रुपए जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया है।  बीएमसी ने जुर्माने की राशि बढ़ाने प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।