CM Thackeray to inaugurate Kalyan Dombivali Smart City Operations Center

  • ठाकरे सरकार की मंजूरी

Loading

मुंबई. महाराष्ट्र में खेल को बढ़ावा देने के लिए पहला अंतर्राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय (International Sports University) खोला जाएगा। ठाकरे सरकार की कैबिनेट ने इस योजना से जुड़े मसौदा विधेयक को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Chief Minister Uddhav Thackeray) ने वर्ष 2020-21 के बजट में इस विश्वविद्यालय की घोषणा की थी। अब इस विधेयक के प्रस्ताव को विधानमंडल के सत्र में पेश किया जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय की योजना के लिए  मुंबई विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति, विजय खोले की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया था। इस समिति द्वारा प्रस्तुत मसौदा विधेयक को कानून और न्याय विभाग के अनुमोदन के बाद मंत्रिमंडल को प्रस्तुत किया गया था।

खेल से जुड़े कई विषयों की पढ़ाई

अंतर्राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स से जुड़े कई विषयों की पढ़ाई होगी। इसमें स्पोर्ट्स साइंस और मैनेजमेंट, फिजिकल एजुकेशन, स्पोर्ट्स मेडिसिन व स्पोर्ट्स जर्नलिज्म और टेक्नोलॉजी  समेत कई विषय शामिल हैं।

रोजगार के अवसर

इस अंतर्राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय के माध्यम से कई लोगों को रोजगार मिलेगा। सरकार ने इसके लिए करीब 213 कर्मचारियों को नियुक्त करेगी। इसमें स्पोर्ट्स शिक्षकों के अलावा संचालकों की नियुक्ति की जाएगी। इस यूनिवर्सिटी को बनाने पर करीब 400 करोड़ रुपए की लागत आएगी।