mumbai local train
File Pic

Loading

मुंबई. मध्य रेल के नेरुल-बेलापुर-खारकोपर मार्ग पर 20 नवंबर से लोकल सेवा शुरू हो जाएगी. 8 लोकल सर्विस में प्रत्येक मार्ग पर 4 नेरुल और खारकोपर और बेलापुर और खारकोपर के बीच की होंगी. 

नेरुल से पहली लोकल सुबह 8.45 बजे,खारकोपर से 9.15 बजे, नेरुल से शाम 5.45 बजे,  खारकोपर से शाम 6.15 बजे, बेलापुर से सुबह 9.32 बजे,खारकोपर से 10 बजे,  बेलापुर से शाम 6.32 बजे और खारकोपर से 7  बजे छूटकर  बेलापुर 7.18 बजे पहुंचेगी. कोरोना की वजह से इस रूट पर भी लोकल का संचालन बंद था.

कुल सेवाएं 1580 हो जाएंगी

इस समय मध्य रेल प्रतिदिन मेनलाइन, हार्बर लाइन और ट्रांसहार्बर लाइन पर 1572 लोकल सेवाएं चला रही है. 4 थे कॉरिडोर नेरुल- बेलापुर और खारकोपर लाइन पर 8 सर्विस शुरू होने से कुल सेवाएं 1580 हो जाएंगी. इन लोकल में राज्य सरकार द्वारा नामित लोगों को यात्रा की इजाजत दी गई है.