fine
Representative Pic

    Loading

    मुंबई. कोरोना संक्रमण (Corona Infection) रोकने के लिए बनाए गए कोरोना नियमों (Corona Rules) को भंग करने वाले सरकारी अधिकारियों पर अब रेलवे स्टेशनों (Railway Stations) पर तैनात किए मार्शल की गाज गिरी है। कोरोना नियमों को तोड़ने वाले अधिकारियों पर भी मार्शल (Marshal) ने जुर्माना ठोंक दिया है।

    मुंबई (Mumbai) में जगह-जगह तैनात किए गए 2400 मार्शल मास्क नहीं लगाने, थूकने पर जुर्माना वसूलते हैं। बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल (BMC Commissioner Iqbal Singh Chahal) ने मार्शल की संख्या बढ़ा कर दोगुना कर दिया है। पुलिस को भी फाइन (Fine) मारने का अधिकार दिया गया है। गुरुवार से  रेलवे स्टेशनों पर भी मार्शल तैनात कर दिए गए हैं। 

    सीएसएमटी  रेलवे स्टेशन पर तैनात किए गए मार्शल 

    बिना मास्क के यात्रा करते हुए सरकारी अधिकारियों को पकड़ा। अधिकारी पकड़े जाने पर अपनी धौंस दिखा रहे थे, लेकिन मार्शल उनकी बात सुने बिना जुर्माना भरने पर अड़ गए। जुर्माना भरने में आम जनता के साथ अधिकारियों के झगड़े मार्शल के लिए सिरदर्द बन गया है। मार्शल का कहना है कि उन्हें सख्त आदेश है कि कोई भी हो, नियमों को तोड़ता है तो जुर्माना वसूल करो। हम उसी आदेश का पालन कर रहे हैं, लेकिन अधिकारी जुर्माना भरने के बजाय अपने पद का धौंस दिखा कर झगड़ा कर रहे हैं। कुछ लोग अपना परिचय पत्र दिखा कर छोड़ने की विनती भी कर रहे हैं।

    पुलिसकर्मी भी नहीं लगा रहे मास्क

    रेलवे स्टेशन पर तैनात पुलिसकर्मी भी नाक के नीचे मास्क लगा रहे हैं। उनको भी जुर्माना वसूलने का अधिकार दिया गया है, जबकि कुछ पुलिसवाले बिना मास्क के घूम रहे हैं। जब मार्शल ने मास्क लगाने के लिए कहा तो जवाब मिला, कान के नीचे बजाएंगे। मास्क नहीं लगाने वाले पुलिसकर्मियों पर कौन जुर्माना लगाएगा यह भी सवाल जुर्माना भरने वाले नागरिक कर रहे हैं।