local train accident
Representative Photo

    Loading

    मुंबई. मुंबई (Mumbai) में  कोरोना (Corona) के बढ़ते मामलों के बीच लोकल ट्रेनों (Local Trains) में भी भीड़ लगातार बढ़ रही है। पिछली 1 फरवरी से आम लोगों के लिए निर्धारित समयानुसार लोकल ट्रेन शुरू किए जाने के बाद भीड़ काफी बढ़ी है। मुंबई में एक तरफ जहां कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं,वहीं मुंबई लोकल में पहले की तरह हो रही भीड़ से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। इस समय दोपहर को 11 से 4 बजे के बीच भी लोकल में भीड़ काफी बढ़ गई है।

    ज्यादातर उपनगरीय स्टेशनों पर भारी भीड़ दिख रही है।सबेरे-शाम के साथ दोपहर में भी लोकल ट्रेनों में लॉकडाउन के पहले जैसा नजारा दिखाई देने लगा है। आम लोगों के लिए सुबह 7 बजे तक, फिर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक और रात 9 बजे से सेवा समाप्ति तक उपलब्ध कराई गईं हैं और इन समयों में लोकल में खचाखच भीड़ हो रही है।

    6400 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

    लोकल ट्रेनों में सोशल डिसटेंसिंग का पालन होता नजर नहीं आ रहा है, हालांकि अघिक्तर लोग मास्क पहने नजर आ रहे हैं। मास्क न पहनने वाले 6400 से ज्यादा यात्रियों पर पश्चिम और मध्य रेलवे पर बीएमसी की मदद से कार्रवाई की गई है। इसके लिए 12 लाख से ज्यादा दंड वसूली यात्रियों से की गई है।

    पांच राज्यों से आने वालों की स्क्रिनिंग

    मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब 5 राज्यों से मुंबई आने वाले लंबी दूरी के ट्रेन यात्रियों की स्क्रिनिंग की जा रही है। बताया गया है कि दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, केरला और गोवा से आने वाले यात्रियों की स्क्रिनिंग फिर से किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। मुंबई के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर बीएमसी के कर्मचारी स्क्रीनिंग कर रहे हैं, जबकि मध्य रेलवे के कल्याण, ठाणे जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर यात्रियों की स्क्रिनिंग न के बराबर हो रही है। इन स्टेशनों पर दिल्ली, कर्नाटक, केरल आदि राज्यों से बढ़ी संख्या में यात्री उतरते हैं। वैसे स्थानीय प्रशासन को यात्रियों की स्किनिंग का निर्देश जारी किया गया है।