mega block
File Photo

    Loading

    मुंबई. मध्य रेलवे (Central Railway) मुंबई मंडल के उपनगरीय सेक्शन में विभिन्न इंजीनियरिंग तथा रख-रखाव के लिए रविवार को मेगा ब्लॉक (Mega Block) होगा। मुलुंड (Mulund) से सुबह 10.43 बजे से दोपहर 3.46 बजे तक छूटने वाली डाउन स्लो-सेमी फास्ट सेवाएं मुलुंड और कल्याण स्टेशनों (Kalyan Station) के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और ठाणे, दिवा, डोंबिवली स्टेशनों पर रुकेंगी तथा अपने गंतव्य पर निर्धारित समय से 10 मिनट देरी से पहुंचेगी। 

    कल्याण से सुबह 10.37 बजे से दोपहर 3.51 बजे तक छूटने वाली अप स्लो, सेमी फास्ट सेवाएं कल्याण और मुलुंड स्टेशनों के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी। डोंबिवली, दिवा, ठाणे स्टेशनों पर रुकेंगी और आगे मुलुंड स्टेशन पर अप स्लो लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी। पनवेल-बेलापुर से सुबह 10.49 बजे से दोपहर 4.01 बजे तक सीएसएमटी के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं और सीएसएमटी से सुबह 10.03 बजे से दोपहर 3.16 बजे तक पनवेल-बेलापुर के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी। 

    बीएसयू लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी

    सुबह 09.01 बजे से दोपहर 3.53 बजे तक पनवेल से ठाणे के लिए छूटने वाली अप ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं सुबह 10.01 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक ठाणे से पनवेल के लिए छूटने वाली  ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी। नेरुल-बेलापुर के लिए सुबह 10.45 बजे से शाम 4 बजे तक खारकोपर से छूटने वाली अप बीएसयू लाइन सेवाएं और नेरुल-बेलापुर से सुबह 10.15 बजे से 3.32 बजे तक खारकोपर के लिए छूटने वाली डाउन बीएसयू लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी। 

    सीएसएमटी-वाशी सेक्शन पर विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी

    ब्लॉक अवधि के दौरान सीएसएमटी-वाशी सेक्शन पर विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान ठाणे-वाशी-नेरुल स्टेशनों के बीच ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।