covid-19: Indore: Number of people in marriage-funeral process limited due to increase in number of infected

Loading

मुंबई. मुंबई में कोराना का ग्राफ तेजी से नीचे की तरफ खिसकने लगा है.नये मरीजों की संख्या तो घटी ही है पिछले दो दिन से मौत की संख्या में भी बड़ी गिरावट आई है. मरीजों की कम होती संख्या को देखते हुए बीएमसी कमिश्नर इकबाल चहल ने आशा जताई है कि जुलाई  महीने में मुंबई से कोराना का पूरी तरह खात्मा हो जाएगा. 

पिछले 24 घंटे के दौरान मुंबई में कोराना के 824 नये मरीज मिले हैं. एक महीने से मरीजों का आंकड़ा एक हजार से ऊपर रहा है जो अब एक हजार से नीचे आया है. 72 घंटे के दौरान मरीज 100 से कम मौत यह दर्शाता है कि मुंबई में कोराना कंट्रोल की राह पर है. मुंबई के तीन वार्ड जहां कोराना मरीजों की संख्या ज्यादा थी वहां मरीजों का डेली ग्रोथ रेट 1 फीसदी से भी नीचे आ गया है. एफ उत्तर और  ई वार्ड में 0.9, एच पूर्व में 0.8 है. मुंबई में 6 वार्ड ऐसे हैं जहां मरीजों की संख्या अब भी बढ़ रही है. इन वार्डों में कोराना को नियंत्रित करने के लिए बीएमसी पूरा जोर लगा रही है.मुंबई के 6 वार्ड ऐसे भी हैं जिनमें कोरोना का डेली ग्रोथ रेट 3 से अधिक है. एच पश्चिम 3.0, पी उत्तर 3.2, आर मध्य 3.8, आर उत्तर 3.5, टी वार्ड 3.7 ग्रोथ रेट है.

धारावी में आज मिले 5 मरीज 

मुंबई में कोराना मरीजों की कुल संख्या 68,410 हो गई है. 34,576 मरीज ठीक हुए और 3844 मरीजों की मौत हुई है. कुल एक्टटिव मरीज 29,982 हैं.  धारावी इलाका जो कोराना का सबसे बड़ा हॉट स्पाट बना हुआ था. मंगलवार को वहां कोराना के केवल 5 मरीज मिले. 

वार्ड               डेली ग्रोथ रेट       मरीज

के पूर्व                2.0                   4746

के पश्चिम            1.3                   4000

जी उत्तर             1.4                   4495

एच पूर्व              0.8                   3197 

ई वार्ड                0.9                  3487

एफ उत्तर            0.9                  3338

एल वार्ड             1.0                   3799

एम पूर्व               1.1                   2973