Heavy rain in Maharashtra
महाराष्ट्र में बेमोसम बारिश (फाइल फोटो)

Loading

मुंबई: लगातार हो रही बारिश के चलते मुंबई में कई जगह पेड़ और दिवार गिरने की घटाएं सामने आ रहीं हैं। जिसको देखते हुए मुंबई पुलिस ने भी लोगों से ज़रूरी होने पर ही घर से निकलने की अपील की है।

गुरुवार को दक्षिणी मुंबई के कुछ इलाकों में जलभराव की स्थिति देखी गई है और मालाबार हिल में चट्टान खिसकने का मामला सामने आया है जिसके चलते मुंबई पुलिस ने रस्ते को फिलहाल बंद कर दिया है।

पुलिस ने पेडार रोड के दोनों तरफ का यातायात बंद कर दिया है। दक्षिण मुंबई के यात्रियों को हाजी अली-नाना चौक-ओपेरा हाउस का उपयोग करने की सलाह दी है। उत्तर की ओर यात्रा के लिए ओपेरा हाउस – नाना चौक – ताड़देव सर्कल – ताड़देव रोड – हाजी अली का उपयोग करने को कहा गया है।

गुरुवार दोपहर वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के पास एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे यातायात रुक गया और कई कर्मचारी फंस गए थे लेकिन कुछ घंटों के बाद इस रस्ते से पेड़ को हटा दिया गया।बतादें कि मुंबई और उपनगर के कई हिस्सों में मंगलवार से लगातार बारिश हो रही है। कई जगह भारी जलभराव की स्तिथि भी देखि गई है।