file photo
file photo

  • 6 दिन में 32,541 पर हुई कार्रवाई
  • सड़क से लेकर उद्यान विभाग तक सभी को मिला टार्गेट

Loading

मुंबई. मुंबई में बिना मास्क लगाने वालों के खिलाफ शुरु किए गए ‘मास ड्राइव’ में बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल ने सड़क से लोग कर उद्यान विभाग तक को काम पर लगा दिया है. सभी विभागों के अधिकारियों को बिना मास्क लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के टार्गेट दिया गया है. इन अधिकारियों को रोजाना 20 हजार लोगों से जुर्माना वसूलने का आदेश दिया था. 11 अक्टूबर से शुरु किए गए इस अभियान के तहत टार्गेट पूरा करने में अधिकारियों के पसीने छूट रहे हैं. पिछले 6 दिनों में 32,541 लोगों पर कार्रवाई करते हुए 53 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है. 

 कोरोना महामारी को कंट्रोल करने के लिए 6 फुट की सामाजिक दूरी बनाए रखना, बार- बार हाथ धोने और मास्क से मुंह ढंक कर रखने के अलावा  फिलहाल कोई दूसरा उपाय  नहीं है. इसके बावजूद मुंबई के 60-70%  लोग बिना मास्क लगाए  बाहर  निकल कर कोरोना कंट्रोल करने में बाधाक बन रहे हैं. इस को ध्यान में रख कर बीएमसी कमिश्नर ने  सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया था. रोजाना 20 हजार लोगों को पकड़ कर उनसे जुर्माने की रकम वसूलने का आदेश दिया था. 11 अक्टूबर तक  लगभग 26 हजार लोगों से जुर्माना वसूल किया गया था. यह एवरेज रोज 950 का था. बीएमसी कमिश्नर के के आदेश के बाद रोज जुर्माना लगाने की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है. 

बीएमसी के 7 विभागों को दी जिम्मेदारी 

 बीएमसी कमिश्नर ने बीएमसी के 7  विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों को मास्क ड्राइव पर रोज 5 से 10 लोगों पर कार्रवाई करने का अनिवार्य टार्गेट दिया है. हालांकि टार्गेट पूरा करने में कर्मचारियों को पसीने छूट रहे हैं. जुर्माना वसूलने के लिए नागरिकों से उनके झगड़े हो रहे हैं. 

इन्हें दिया टार्गेट

प्रत्येक वार्ड के मेंटेनेंस विभाग, इमारत और कारखाना, शॉप एंड स्टेबलिशमेंट, लाइसेंस विभाग, अतिक्रमण निर्मलून विभाग, कीटाणु नियंत्रण विभाग, गार्डेन विभाग और सड़क विभाग के आधिकारियों, कर्मचारियों को  लक्ष्य दिया गया है. मेंटेनेंस विभाग के 7 जूनियर इंजीनियर, दो सड़क अभियंता को रोज 10 लोगों पर कार्रवाई करने का टार्गेट दिया गया है. इस अभियंताओं को शाम 7 बजे तक 95 लोगों पर कार्रवाई की रिपोर्ट देनी पड़ रही है.  इमारत और कारखाना के 9 अभियंताओं को रोज 90 टार्गेट, शॉप एंड स्टेबलिशमेंट और गार्डन विभाग को 90-90, लायसेंस विभाग, अतिक्रमण निर्मूलन विभाग के प्रत्येक इंजिनियर को 10, कीटाणु विभाग के निरीक्षकों को भी रोज 10 लोगों पर कार्रवाई करना अनिवार्य किया गया है. 

तारीख                    दंडितों की संख्या

11 अक्टूबर                        2740

12 अक्टूबर                        4450

13 अक्टूबर                        4933

14 अक्टूबर                        6438

15 अक्टूबर                        6860

16 अक्टूबर                        7120