mega block
File Photo

Loading

मुंबई. मध्य रेल (Central rail) पर विभिन्न रखरखाव कार्य के लिए रविवार को उपनगरीय खंडों पर मेगाब्लॉक (Megablock) होगा। ठाणे-कल्याण अप और डाउन फास्ट लाइन सुबह 10.40 से दोपहर 3.40 बजे तक मेगा ब्लॉक रहेगा। सीएसएमटी (CSMT) से सुबह 9.37 बजे से दोपहर 2.48 बजे तक छूटने वाली डाउन फास्ट सेवाओं को ठाणे और कल्याण स्टेशनों के बीच डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा, जो  ठाणे-कल्याण के बीच सभी स्टेशनों पर रुकेंगी। कल्याण से सुबह 10.26 बजे से दोपहर 3.19 बजे तक छूटने वाली अप फास्ट सेवाएं सभी स्टेशनों पर रुकते हुए कल्याण और ठाणे स्टेशनों के बीच अप स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा और मुलुंड से अप फास्ट लाइन पर अपने संबंधित शेड्यूल के अनुसार पुनः डायवर्ट किया जाएगा। 

हार्बर लाइन के यात्री देख लें यह शेड्यूल

पनवेल-वाशी अप और डाउन हार्बर लाइन सुबह 11.05 बजे से शाम 4.05 बजे तक (बेलापुर/नेरुल-खार कोपर लाइन सहित) मेगा ब्लॉक होगा। पनवेल-बेलापुर से सुबह 10.49 बजे और दोपहर 4.01 बजे तक सीएसएमटी मुंबई के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं और सीएसएमटी से सुबह 10.03 बजे से दोपहर 3.16 बजे तक पनवेल-बेलापुर के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी। पनवेल से सुबह 11.02 बजे से दोपहर 3.53 बजे तक ठाणे  की ओर जाने वाली अप ट्रांस हार्बर लाइन सेवाएं और ठाणे से  10.01 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक पनवेल-बेलापुर  की ओर जाने वाली डाउन ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान सीएसएमटी मुंबई-वाशी खंड पर विशेष लोकल ट्रेनें चलेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं ठाणे-वाशी स्टेशनों के बीच उपलब्ध होंगी।

चर्चगेट-मुंबई सेंट्रल के बीच जम्बो ब्लॉक

ट्रैक सिग्नलिंग तथा ओवर हैड उपस्करों के रख-रखाव हेतु पश्चिम रेलवे ने 13 दिसंबर को चर्चगेट-मुंबई सेंट्रल लोकल स्टेशनों के बीच अप और डाउन धीमी लाइनों पर जंबो ब्लॉक का निर्णय लिया है। 10.35 बजे से 15.35 बजे तक अप तथा डाउन धीमी लाइनों पर जम्बो ब्लॉक रखा जायेगा। पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ सुमित ठाकुर के अनुसार ब्लॉक अवधि के दौरान अप-डाउन धीमी लाइन की सभी ट्रेनों को चर्चगेट तथा मुंबई सेंट्रल लोकल स्टेशनों के बीच फास्ट लाइनों पर चलाया जायेगा।