Mumbai Congress in 'election mode'

  • उत्तर मध्य मुंबई में कार्यकर्त्ता सम्मलेन
  • जगताप बोले- बीएमसी चुनाव के लिए एकजुट
  • अर्नब के खिलाफ करेंगे पुलिस में शिकायत

Loading

मुंबई. बीएमसी (BMC) का चुनाव (Election) अगले साल 2022 को है, लेकिन मुंबई कांग्रेस (Mumbai Congress) अभी से इलेक्शन मोड (Election Mode) में आ गई है। मुंबई कांग्रेस ने उत्तर मध्य मुंबई में कार्यकर्त्ता सम्मलेन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप (Mumbai Congress President Bhai Jagtap) ने बीएमसी चुनाव के मद्देनजर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का आवाहन किया। 

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हम मुंबई (Mumbai) के हर जिले में एक जनता दरबार आयोजित करेंगे। इसके माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। 

अर्नब के खिलाफ मुहिम जारी

जगताप ने कहा कि गोपनीय जानकारी लीक करने के मामले में रिपब्लिक चैनल के संपादक अर्नब गोस्वामी के खिलाफ मुहिम जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि वे मुंबई कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष चरण सिंह सप्रा के साथ सोमवार को मुंबई पुलिस कमिश्नर से मिल कर अर्नब के खिलाफ शिकायत करेंगे। इस मौके पर जगताप और सप्रा के अलावा एआईसीसी सचिव सोनल पटेल, कैबिनेट मंत्री असलम शेख, वर्षा गायकवाड़, पूर्व मंत्री नसीम खान, बाबा सिद्दीकी, पूर्व सांसद प्रिया दत्त, विधायक जीशान सिद्दीकी, के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद थे। 

बीएमसी चुनाव पार्टी के लिए बड़ी लड़ाई

मुंबई कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष चरण सिंह सप्रा ने कहा कि आगामी बीएमसी चुनाव पार्टी के लिए एक बड़ी लड़ाई है। उसके लिए हमें एकजुट होकर लड़ना होगा। अगर हम एकजुट हुए तो चुनाव में जरूर सफल होंगे।

एक लक्ष्य पर हो ध्यान

पूर्व मंत्री नसीम खान ने कहा कि हम सभी का एकमात्र लक्ष्य अगले साल होने वाली बीएमसी चुनाव पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसके कार्यकर्त्ता हैं और हमें इन्हीं की बदौलत अगला बीएमसी चुनाव जीतना है।