File Photo
File Photo

    Loading

    मुंबई. मुंबई (Mumbai) पर एक बार फिर कोरोना महामारी (Corona Epidemic) का संकट गहराता नजर आ रहा है। इस वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ नए मरीज (New patients) मिले है। रविवार को मुंबई में 1,962 नए रोगी मिले जो कोरोना वायरस (Corona Virus) की जद में हैं, जबकि 7 मरीजों की उक्त बीमारी के कारण अपनी जान (Death) भी गंवानी पड़ी है।

    बीएमसी के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो जिस प्रकार से मरीजों की संख्या बढ़ रही है वो दिन दूर नहीं जब यह आंकड़ा 2,500 तक या उससे भी आगे निकल सकता है। राज्य में भी कोरोना कहर बरपा रहा है। रविवार को राज्य में 16,620 नए मरीज मिले हैं, जबकि 50 लोगों की मौत भी हुई है। 

    मुंबई में एक्टिव मरीजों की संख्या 11, 531

    मनपा की उपकार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दक्षा शाह ने कहा कि संख्या में वृद्धि चिंता का विषय है। मुंबई के प्रत्येक वार्ड के अधिकारी होटलों में जांच कर रहे हैं, इमारतों का निरीक्षण कर रहे हैं। कोविड रोकथाम नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई कर रहे हैं, लेकिन फिर भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। यदि संक्रमण और बढ़ता है तो मनपा के साथ-साथ मुंबईकरों की परेशानियां भी बढ़ेंगी। मुंबई में एक्टिव मरीजों की संख्या 11531 हो गई है, जबकि राज्य में 1,26,231 मरीज विभिन्न अस्पतालों में उपचार ले रहे हैं।

    मुंबई के आंकड़े

    • कुल टेस्ट- 35,58,359
    • कुल पॉजिटिव केस- 343947
    • कुल मौत- 11531
    • कुल ठीक हुए- 317579
    • डबलिंग रेट- 176 दिन
    • चाल/ स्लम सील- 31
    • इमारतें सील- 220

    राज्य के आंकड़े

    • कुल टेस्ट- 1,75,16,885
    • कुल पॉजिटिव केस- 23,14,413
    • कुल मौत- 52861
    • कुल ठीक हुए- 21,34,072