Bombay High Senior Lawyer raises serious questions on Mumbai police statement

Loading

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत मामले में हर रोज़ नया मोड़ आ रहा है। जांच को लेकर बिहार और मुंबई पुलिस के बीच मतभेद साफ़ दिखाई देने लगा है और ऐसे में सुशांत के पिता के.के. सिंह ने सोमवार को मुंबई पुलिस पर आरोप लगते हुए एक बयान जारी कर कहा कि, उन्होंने 25 फरवरी को मुंबई पुलिस को सूचित किया था कि सुशांत की जान को खतरा है। लेकिन मुंबई पुलिस ने मामले में एक्शन नहीं लिए और उनके बेटे की जान चली गई। 

सुशांत के पिता के इस बयान को लेकर मुंबई पुलिस ने सोमवार शाम एक आधिकारिक बयान जारी किया है जिसमें कहा गया है कि सुशांत के पिता ने मुंबई पुलिस को संपर्क नहीं किया था। हालांकि मुंबई पुलिस ने अपने बयान में माना है, उन्हें सुशांत को लेकर संपर्क किया गया था लेकिन इन्फोर्मली संपर्क किया गया था और उस समय पुलिस ने ऑफिशल लिखित शिकायत मांगी थी। वहीं कानून के जानकार मानते हैं की मुंबई पुलिस को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इन्वेस्टिगेशन करना चाहिए था। बॉम्बे हाई कोर्ट के सीनियर एड्वोकेट पुनीत चतुर्वेदी का कहना है कि, क़ानूनी तौर पर प्राइमरी इन्फॉर्मेशन हासिल होने के बाद पुलिस प्राथमिक जांच कर सकती थी।

एडवोकेट पुनीत चतुर्वेदी ने बताया कि कानून के मुताबिक आज के डिजिटल दौर में जब ऑनलाइन कंप्लेन की जा सकती है तो व्हाट्स ऐप के ज़रिए भेजे गए इन्फॉर्मेशन पर करवाई क्यों नहीं की गई।

दरअसल, मुंबई पुलिस ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा है कि, “सुशांत के जीजा ओ.पी.सिंह, जो खुद भी एक आईपीएस अधिकारी हैं, उन्होंने मुंबई पुलिस के उस वक्त के डीसीपी ज़ोन 9 से व्हाट्स एप के ज़रिए संपर्क किया था। डीसीपी ज़ोन 9 ने लिखित शिकायत देने की बात कही थी लेकिन ‘रिटन कम्प्लेन’ नहीं दी गई थी। मुंबई पुलिस ने कहा है कि, ओपी सिंह उस समय चाहते थे कि मामले को अनौपचारिक रूप से सुलझा लिया जाए जिससे मुंबई पुलिस ने इंकार कर दिया था।” 

ग़ौरतलब है कि, सुशांत के पिता ने अपने बयान में कहा है कि,  40 दिन बाद भी मुंबई पुलिस ने कुछ नहीं किया है। अब बिहार पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में मुंबई पुलिस को पटना पुलिस की मदद करनी चाहिए।  सुशांत के पिता ने इस मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा उठाए गए कदम का आभार जताते हुए धन्यवाद किया है। एड्वोकेट पुनीत चतुर्वेदी ने मुंबई पुलिस द्वारा जारी प्रेस रिलीज़ पर कई सवाल खड़े किए हैं। (वीडियो ज़रूर देखें और कमेन्ट करें)