मुंबई पुलिस ने अनोखे अंदाज़ में समझाई मास्क की अहमियत, कहा- Pizza पर अनानास चलेगा, लेकिन Chin के नीचे….

    Loading

    मुंबई: कोरोना का प्रकोप (Corona Virus) देश में एक बार फिर से बढ़ता ही जा रहा है। जैसे मानों अब यह हमारा पीछा छोड़ने को ही तैयार नहीं है। इन सब में गलती हम लोगों को भी दे सकते हैं, क्योंकि आज कल बहुत लापरवाही (Careless) की जा रही है, कोरोना को मामूली बीमारी समझा जा रहा है। ऐसे में देश की पुलिस भी अब सतर्क हो गई है, जो भी बिना मास्क (Mask) के नज़र आ रहा है, उसपर फाइन लगा दिया जा रहा है। वहीं अब मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए अपने इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जो सोशल मीडिया (Social Media) पर बहुत वायरल हो रहा है।  

    मुंबई पुलिस का यह पोस्ट लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इस पोस्ट में उन्होंने कुछ ऐसे फूड कॉम्बिनेशन की तस्वीरें शेयर की हैं, जो खाने में बिलकुल अच्छे नहीं लगते हैं। जैसे, अनानास और पिज्जा, बिरयानी और इलायची और एवोकाडो और चॉकलेट। इन तस्वीरों को मुंबई पुलिस ने मास्क (mask) के साथ जोड़ा है और कहा है कि एक पल के लिए यह सभी चीज़ काम करेगी, लेकिन चिन के नीचे मास्क सुरक्षित नहीं है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Mumbai Police (@mumbaipolice)

    मुंबई पुलिस का यह पोस्ट बहुत पसंद किया जा रहा है। इस पोस्ट को अब तक 5 हज़ार से ज़्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं यूज़र्स इस पोस्ट को देख कई मजेदार रिएक्शन्स भी दे रहे हैं। यह पोस्ट मजेदार है, लेकिन इस पोस्ट के पीछे का उद्देश्य बहुत महत्वपूर्ण है। लोगों को बढ़ते कोरोना वायरस से सुरक्षित रखने के लिए मुंबई पुलिस की यह पहल काबिल-ए-तारीफ है।