Arrange vaccination for sick and disabled persons at home, demands Shiv Sena

    Loading

    मुंबई. महानगरपालिका (Municipal Corporation) द्वारा शुक्रवार से डोर-टू-डोर (Door-to-door) टीकाकरण (Vaccination) की शुरुआत होने वाली है। ट्रायल के रूप में अंधेरी से घर पहुँच टीकाकरण की शुरुआत की जाएगी। इस मुहिम के तहत उन लोगों का टीकाकरण किया जाएगा जो शारीरिक रूप से चलने के लिए असक्षम हैं। इस मुहिम में महानगरपालिका का प्रोजेक्ट मुंबई ()Project Mumbai) नामक एक संस्था करेगी।

    गौरतलब है कि अब तक महानगरपालिका को 4466 लाभार्थियों के परिजनों ने टीके के लिए अर्जी डाली है। महानगरपालिका उन्ही लोगों का टीकाकरण करेगी जो पिछले 6 महीनों से बिस्तर पर ही पड़े हैं। गुरुवार को शहर में 53076 लोगों का टीकाकरण किया। इसी के साथ मुंबई में वैक्सीन लेने वालों की संख्या 70 लाख 20 हजार 6 तक पहुंच गई है।

    मुंबई में 340 नए मरीज, राज्य में 7000 के पार

    गुरुवार को राज्य में 7,242 और मुंबई में 340 नए मरीज मिले हैं। मुंबई में तो मामलों की कमी दर्ज की गई है, लेकिन राज्य में थोड़े अधिक केस दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में 190 और मुंबई में 13 लोगों की मौत हुई है। राज्य में एक्टिव मरीज की संख्या 78,562 हो गई है, जिसमें से 5201 एक्टिव मरीज मुंबई में हैं।

    मुंबई के आंकड़े

    • कुल टेस्ट- 8086152
    • कुल पॉजिटिव केस- 735505
    • कुल मौत- 15808
    • कुल ठीक हुए- 712100
    • डबलिंग रेट- 1405 दिन
    • चाल/ स्लम सील- 5
    • इमारतें सील- 54

    राज्य के आंकड़े

    • कुल टेस्ट- 4,75,59,938
    • कुल पॉजिटिव केस- 62,90,156
    • कुल मौत- 132335
    • कुल ठीक हुए- 60,75,888