corona
File Photo

Loading

मुंबई. राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बुधवार को 11 लाख के पार चला गया. दिन भर में 23,365 नये मरीज मिले और इसी के साथ राज्य में कुल मरीजों की संख्या 11 लाख 21 हजार 221 हो गई है. बुधवार को राज्य में 474 मरीजों की मौत हो गई. कुल 17,559 मरीज ठीक भी हुए जिससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 7 लाख 92 हजार 832 हो गई है. राज्य में अब तक 30,883 मरीजों की मौत हो चुकी है. 

मुंबई में 2,378 नये केस, 50 की मौत

मुंबई में भी कोरोना मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है. 24 घंटे में 2378 नये मरीज मिले और 50 मरीजों की मौत हो गई. मुंबई में मरीजों की संख्या 1 लाख 75 हजार 974 हो गई. यहां अब तक 1 लाख 35, हजार 563 मरीज ठीक भी हुए हैं. एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 31,766 पर पहुंच गई है और मृतकों की संख्या भी बढ़कर 8,280 हो गई है. मुंबई में अब तक 9 लाख 50 हजार 112 मरीजों की जांच की गई है. रिकवरी रेट 77% पर आ गया है. मुंबई में 9 सितंबर से 15 सितंबर के बीच कोरोना का ग्रोथ रेट 1.28% रहा.