आकुर्ली रोड पर मेट्रो का बेरीकेडिंग गिरने से एक की मौत, दूसरा घायल

Loading

मुंबई. आकुर्ली रोड कांदिवली पूर्व हाइवे पर तेज हवा चलने के कारण रोड के बाजू में लगे मेट्रो के बेरिकेट्स गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। हाइवे से जा रहे एक एक्टिवा पर बैठे पिछली सवारी पर यह मेट्रो का बेरिकेट्स गिरा। जिसके बाद पीछे से आ रहे ट्रक से हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। वहीं एक्टिवा चालक हेलमेट लगाने के कारण वह बच गया। हालांकि वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।

हाइवे से यातायात कर रहे कुछ लोगों ने एक्टिवा पर गिरा बेरिकेट्स उठाया और घटना की जानकरी पुलिस को दी।जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस घटना स्थल पहुंची और हादसे की छानबीन कर रही है।