indigo
File Photo

Loading

मुंबई. मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गुरुवार को 52 घरेलू उड़ानों का संचालन किया गया. एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि इसमें मुंबई से 26 विमानों ने टेकआफ किया और बाहर से आने वाले 26 विमान लैंड किए. जेवीके द्वारा संचालित मुंबई एयरपोर्ट से 16 क्षेत्रों के लिए विमान उड़े. एयरपोर्ट पर उड़ानों में कुुल 5583 यात्रियों ने सफर किया. इसमें बाहर जाने वाले यात्रियों की संख्या 4,255 थी और बाहर से मुंबई आने वाले 1,328 यात्री थे.

गुरुवार को भुवनेश्वर जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा रही. पहली फ्लाइट सुबह 6.00 बजे रांची के लिए रवाना हुई, जबकि पहली फ्लाइट लखनऊ से सुबह 8.10 बजे मुंबई पहुंची, जो क्रमशः एयर एशिया इंडिया और इंडिगो द्वारा संचालित की गई थी.

जापान से 223 यात्री स्वदेश लौटे

‘वंदे भारत’ मिशन के तहत एयर इंडिया का विशेष विमान टोक्यो (जापान) से 223 भारतीय नागरिकों को लेकर गुरुवार शाम करीब सात बजे मुंबई लैंड किया. ये सभी यात्री वैश्विक कोरोना महामारी के चलते जापान में फंसे हुए थे. फेस-2 में अभी अन्य देशों से कुछ नागरिकों के आने की संभावना है.