Out of 61 reports sent to Pune, 24 patients were negative

Loading

मुंबई. ब्रिटेन (Britain) की उड़ानों से मुंबई (Mumbai)आए  यात्रियों में से बीएमसी (BMC) ने 61 नमूने जांच के लिए पुणे (Pune) के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) भेजी थी, जिसमें से  24 रिपोर्ट निगेटिव आई है। बीएमसी इसे राहत के तौर पर देख रही है। देश में अब तक कोरोना के नए स्ट्रेन के 29 मरीज मिले हैं। हालांकि महाराष्ट्र अभी नए स्ट्रेन के  संकट से दूर है।

ब्रिटेन में पाया गया कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन 70 प्रतिशत तेजी से फैलता है। यह वायरस धीरे-धीरे पूरी दुनिया में फैलता जा रहा है। एहतियात के तौर पर, भारत ने 7 जनवरी तक ब्रिटिश उड़ानों को निलंबित कर दिया है। यूरोप (Europe) खासकर ब्रिटेन से आने वालों को अलग किया जा रहा है। अब तक 4771 यात्रियों को क्वारंटाइन किया गया है, जिसमें से 3273 का आरटी पीसीआर जांच की गई है।

 लोगों की जांच की जा रही है

डॉ प्रदीप आवटे, राज्य रोग सर्वेक्षण अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि ब्रिटेन और यूरोप से आए लोगों की जांच की जा रही है। अब तक जिन 3273 लोगों की जांच की गई है उनमें से 67 यात्री पॉजिटिव पाए गए है जिनका इलाज किया जा रहा है। नए स्ट्रेन का पता लगाने के लिए 61  नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए हैं।  जल्द ही 6 और नमूने जांच के लिए एनआईवी भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन 61 लोगों के नमूने भेजे गए थे उनमें से 24 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।  राज्य में पाए गए 67 मरीजों में से 29 मुंबई के हैं। पुणे के 12, ठाणे के 8, नागपुर के 7, नासिक, औरंगाबाद , रायगड, बुलढ़ाणा के 2, नांदेड और वाशिम के एक-एक मरीज हैं। 61 यात्रियों के नमूने एनआईवी भेजी गई है जल्द ही 6 अन्य को भी भेजा जाएगा।