FILE- PHOTO
FILE- PHOTO

  • भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई

Loading

मुंबई. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने चारकोप पुलिस स्टेशन में पुलिस अधिकारी भारत ढेंबरे समेत दो लोगों को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। वह एक व्यक्ति के जरिए ठेकेदार से कार्रवाई नहीं करने के लिए 40 हजार रुपए और शराब की बोतल की मांग कर रहा था.

कांदिवली के एक ठेकेदार को बिना मॉस्क के घूमने वाले लोगों पर कार्रवाई करने का ठेका मिला था। उसकी कंपनी के कर्मचारी क्लीन अप मार्शल का काम कर रहे थे। इस दौरान मॉस्क नहीं पहने एक व्यक्ति पर कार्रवाई की गयी थी। उसके परिजन ठेकेदार के घर गए और गाली गलौज करने लगे। उनसे विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई। इस मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। इस मारपीट में ठेकेदार का पिता भी शामिल था।

चारकोप पुलिस स्टेशन में पुलिस उपनिरीक्षक भारत ढेंबरे मामले की जांच कर रहे थे। ढेंबरे ने ठेकेदार से उसके पिता के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के बदले 20 हजार रुपए और शराब की बोतल की मांग की। ठेकेदार ने ढेंबरे को पैसे देना स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसने एसीबी में इसकी शिकायत कर दी। एसीबी ने ट्रैप लगाकर पुलिस उपनिरीक्षक ढेंबरे और एक अन्य व्यक्ति को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।