कृषि कानून के खिलाफ मुलुंड में प्रदर्शन

Loading

मुंबई. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली सीमा पर आंदोलन कर रहे किसान आंदोलनकारियों के समर्थन में मुलुंड में धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दरम्यान केंद्र सरकार और उसकी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा आंदोलनकारी किसानों और उनके परिवारों पर अत्याचारों और द्वेषपूर्ण रवैये का निषेध व्यक्त करते हुए बहुमत के आधार पर संसद में जबरन पारित किये हुए तीनों काले कृषि विधेयकों को वापस लेने की मांग की।

ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस के महासचिव राजेश इंगले के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में किशोर मुंडेकल, उत्तम गीते, डॉ. आर. आर. सिंह, के. करुणानिधि, हिरामन संसारे, धर्मेश सोनी, गणेश निकम, अनिल सिंह, संजय झा, संजय घरत, हरीश गुप्ता, शारदा जगताप, मोहनलाल राज, भगवन किशोर तिवारी, संतोष सिंह, अरविन्द यादव, मनोज संसारे, रसेल डिसूजा, रिजवान शेख, संतोष गावकर, योगेश गोर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।