Pune-Daund demu train
File Photo

Loading

पुणे. केवल अत्यावश्यक सेवा से जुड़े कर्मचारियों की सुविधा के लिए पुणे से दौंड और वापसी के लिए विशेष डेमु सेवाएं आगामी 20 अक्टूबर से सीमित रूप से शुरू की जा रही है. 5 डिब्बों की यह डेमू सेवा पुणे से 01485 सुबह 06:00 बजे रवाना होकर 07.35 बजे दौंड पहुंचेगी. जबकि दौंड से विशेष डेमु क्रमांक 01486 सुबह 7:50 बजे रवाना होकर 09.25 बजे पुणे पहुंचेगी. 

दूसरी डेमु 01487पुणे से शाम 17.20 बजे चलकर शाम 19.00 बजे दौंड पहुंचेगी तथा दौंड से विशेष डेमु 01488 शाम 19.15 बजे रवाना होकर 20.50 बजे पुणे पहुंचेगी. यह दोनों डेमु आने जाने में पुणे से दौंड के बीच सभी स्टेशनों पर रुकेगी. राज्य सरकार द्वारा पुणे के पुलिस कमिश्नर को अत्यावश्यक सेवा से जुड़े लोगों को पहचान पत्र जारी करने आदि समस्त प्रक्रियाओं को देखने के लिए नोडल ऑफिसर बनाया गया है.

 पहचान पत्र क्यूआर कोड पर आधारित होंगे

पुलिस कमिश्नर और उनके द्वारा नियुक्त अधिकारियों की ओर से अत्यावश्यक सेवा से जुड़े कर्मचारियों की पहचान कर पहचान पत्र जारी किए जाएंगे और यह पहचान पत्र क्यूआर कोड पर आधारित होंगे. स्टेशन पर प्रवेश के लिए इन अत्यावश्यक सेवा से जुड़े लोगों को क्यूआर पहचान पत्र दिखाकर ही स्टेशन पर प्रवेश की अनुमति होगी.