Dharavi

    Loading

    मुंबई. एशिया (Asia) की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी मानी जानी वाली धारावी (Dharavi) में एक बार फिर कोरोना का संकट बढ़ गया है। मार्च में अब तक कोरोना वायरस (Coronavirus)से संक्रमित मरीजों की संख्या 300 के पार पहुंच गयी है। धारावी के साथ ही मनपा के जी उत्तर वार्ड अंतर्गत माहिम (Mahim) और दादर (Dadar) में भी संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। जिससे मनपा प्रशासन की चिंता बढ़ गयी है। संक्रमण की रोकथाम को लेकर प्रशासन की तरफ से कार्रवाई तेज हो गई है।

     पिछले साल 1 अप्रैल को धारावी में कोविड-19 का पहला मरीज मिला था। इसके बाद धारावी में कोरोना महामारी का प्रकोप तेजी से फैला था। जिसकी वजह से धारावी को हॉटस्पॉट घोषित किया गया था। धारावी में कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए मनपा की तरफ से विशेष पहल की गयी थी। मनपा के प्रयास के बाद धारावी में कोरोना वायरस के मामले कम होने शुरू हुए थे और यहां तक कि जनवरी तथा फरवरी में कुछ दिनों तक कोई मामला सामने नहीं आया था। धारावी में कोरोना में कोरोना के मरीजों की संख्या कम होने के बाद सरकार ने धारावी पैटर्न का नाम दिया था। इस की चर्चा विदेशों में भी हुई थी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने धारावी पैटर्न का नाम लेकर राज्य सरकर की कई बार पीठ थपथपाई थी।

    रोज 20 से 30 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं

     लगभग साढ़े 6 लाख की घनी आबादी वाले धारावी में सामाजिक दूरी बनाए रखना मुश्किल काम है क्योंकि आठ से 10 लोगों का एक परिवार 100 वर्ग फुट के झोपड़ों में रहता है और लोगों को तंग गलियों से गुजरना पड़ता है जहां अक्सर भीड़भाड़ होती है। यह इलाका चमड़े, मिट्टी के बर्तन और कपड़े के कई छोटे उद्योगों का हब भी है। धारावी में इन दिनों हर रोज 20 से 30 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। धारावी से सटे माहिम एवं दादर में भी मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कोरोना की रोकथाम को लेकर प्रयास तेज हो गए हैं। जांच की संख्या बढ़ा दी गई है। मनपा अधिकारी के मुताबिक, जी उत्तर वार्ड में कुल  शनिवार को कुल 106 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमें धारावी के 28 मरीजों का समावेश है। धारावी में 149 एक्टिव मरीज हैं।

     कोरोना पॉजिटिव 

    दिनांक      धारावी     जी उत्तर 

    20 मार्च         28            106 

    19 मार्च         29            84 

    18 मार्च         30            102 

    17 मार्च         19            62 

    16 मार्च         21            63 

    15 मार्च         14            42 

    14 मार्च         18            66