पुलिसकर्मियों के लिए सुरक्षा सामग्री

Loading

  • वसई- विरार भाजपा की पहल

वसई. कोरोना काल में अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रहे नवघर पुलिस स्टेशन और यातायात पुलिस वसई-विरार शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए वसई-विरार भाजपा उपाध्यक्ष मनोज पाटिल के मार्गदर्शन में स्टिमर/वेपोराइजर मशीन, सेनिटाइजर, मास्क, आर्सेनिक अल्बम, विटामिन सी की गोलियां पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र कांबले और विलास सुपे के सुपुर्द कर उनका सम्मान किया गया. 

इस दौरान मुख्य रूप से शेखर धुरी, भानुशाली, बिजेंद्र कुमार, सुरेश प्रजापति, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सिध्देश तावडे, उत्तर भारतीय मोर्चा महामंत्री नितीन पाठक, सोशल मीडिया प्रमुख केतन गांधी, वसई रोड महासचिव रमेश पांडेय, अल्पसंख्यक अध्यक्ष मुझफ्फर घन्सार, वसई रोड शहर महामंत्री रमेश पांडेय, सोशल मीडिया प्रमुख केतन गांधी, सह संयोजक राहुल, प्रवीण देवधर प्रविण पाटील आदि उपस्थित थे.