sputnik-vaccine

    Loading

    मुंबई. मुंबई (Mumbai) में कोरोना (Corona) का प्रसार रोकने के लिए टीकाकरण अभियान (Vaccination Campaign) चलाया जा रहा है। टीका (Vaccine) की कमी को दूर करने के लिए बीएमसी (BMC) स्पुतनिक वैक्सीन (Sputnik Vaccine) प्राप्त करने की कोशिश कर रही है। कोवीशिलड और कोवैक्सीन के लिए मुंबई में अलग कोल्ड स्टोरेज बनाया गया है। अब स्पूतनिक वैक्सीन के लिए अलग कोल्ड स्टोरेज बनाए जाने की जानकारी महापौर किशोरी पेडणेकर ने दी है। 

    महापौर ने कहा कि बीएमसी को स्पुतनिक वैक्सीन मिलने के लिए रेड्डीज लैब पर दारोमदार है।  मुंबई में टीके की कमी के कारण बीएमसी ने ग्लोबल टेंडर निकाला था। इसमें हिस्सा लेने वाली कंपनियां कानूनी प्रक्रिया को पूरा नहीं कर सकी आपूर्तिकर्ताओं को रिजेक्ट कर दिया गया था।

    कंपनी की सूचना पर कोल्ड स्टोरेज बनाया जाएगा

    इस बीच रुस की स्पुतनिक वैक्सीन बनाने वाली डॉ. रेड्डीज लैब के साथ बीएमसी बातचीत कर रही है। जून के आखिर में कंपनी ने कुछ वैक्सीन उपलब्ध कराना स्वीकार किया है। जिसके लिए कोल्ड स्टोरेज की आवश्यकता होगी। कंपनी की सूचना पर कोल्ड स्टोरेज बनाया जाएगा। बीएमसी ने अन्य दोनों वैक्सीन रखने के लिए कांजूरमार्ग में कोल्ड स्टोरेज बनाया है उसी आधार पर स्पुतनिक के लिए भी कोल्ड स्टोरेज तैयार किया जाएगा। मुंबई शहर, पश्चिम उपनगर, पूर्व उपनगर में कोल्ड स्टोर तरफ बनाया जाएगा। 

    नागपुर के मेडिकल कॉलेज में छोटे बच्चों को टीका लगाने का प्रयोग शुरु है, लेकिन मुंबई महानगर पालिका को अभी केंद सरकार ने अनुमति नहीं दी है। बीएमसी ने छोटे बच्चों का टीकाकरण करने के लिए केंद्र से अनुमति मांगी है। अनुमति मिलने के बाद छोटे बच्चों का टीकाकरण शुरु किया जाएगा।

    -किशोरी पेडणेकर, महापौर, मुंबई