Manoj Kotak Mumbai

Loading

मुंबई. वर्तमान में कोरोना वायरस शहरों के साथ-साथ गावों में भी फ़ैल रहा है। इस बिच देश में चौथा लॉकडाउन शुरू है। लेकिन इस लॉकडाउन में लोगों को ग्रीन जोन के अलावा काफी ढील दी गई है। लॉकडाउन के चलते राज्य के सामने कोरोना के साथ-साथ आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। साथ ही सरकार के सामने कई चुनौतियाँ आयी है। इस लॉकडाउन के दौरान नवभारत ने अपने पाठकों के लिए कोरोना से पैदा हुई हर चुनौतियों से अवगत कराने का प्रयास किया। इसके लिए राज्य के बड़े-बड़े राजनीतिज्ञों को नवभारत ई-चर्चा के माध्यम से अवगत कराया। इस बार भी ऐसी ही एक महान हस्ती आपके साथ जुड़ेगी। राजनीति में उनका जाना माना नाम है। जो वर्तमान में महाराष्ट्र के मुंबई उत्तर-पूर्व निर्वाचन क्षेत्र संसद सदस्य है। तो आईये जानते विस्तृत से श्री मनोज कोटक जी के बारे में।    

श्री मनोज किशोरभाई कोटक का जन्म गुजरात के राजकोट में 25 दिसंबर 1972 को हुआ। श्री मनोज कोटक एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो भारतीय जनता पार्टी से महाराष्ट्र के मुंबई उत्तर-पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य है। श्री कोटक ग्रेटर मुंबई नगर निगम में 2009-10 में सुधार समिति के अध्यक्ष के रूप के कार्यरत थे। जिसके बाद वह 2012-13 में शिक्षा समिति में गए। इसके आलावा वह एमएमआरडीए, मुंबई विकास योजना समिति के सदस्य रह चुके है। 

श्री कोटक संसद सदस्य होने के साथ-साथ एक सामाजिक कार्यकर्ता भी है। समाज में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और वंचित, पिछड़े लोगों के उत्थान के लिए काम करते है। साथ ही दिव्यांग लोगों के लिए सामाजिक गतिविधियों का आयोजन, स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण बचाओ, नेत्र जांच शिविर, रक्तदान शिविर, कैंसर जागरूकता शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, एम्बुलेंस सेवा, दवाएं अदि सेवाएं प्रदान करते है। इसके अलावा श्री कोटक नियमित रूप से वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त में छाता वितरित करना, गरीब छात्रों के लिए मुफ्त नोटबुक और रेनकोट वितरित करते है। वहीं मुंबई में समाज के सभी वंचित परिवारों को मुफ्त चीनी वितरित करते है। 

श्री कोटक जी पिछले 10 वर्षों से “प्रेरणा रस” यह सांस्कृतिक कार्यक्रम और पिछले तीन वर्षों से “शहीद परिवार गौरव समरोह” का आयोजन कर रहे है। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रहती है। इसके अलावा राजभाषा को बढ़ावा देने के लिए नियमित रूप से हिंदी कवि सम्मेलन का आयोजन भी करते है। इस प्रकार के सामाजिक कार्यो में श्री कोटक जी का सक्रीय योगदान रहा हैं। 

श्री कोटक जी को गरीब छात्रों की शिक्षा और में जरूरतमंद बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार प्रदान करने में बेहद रूचि है। साथ ही ‘महिला शशक्तिकरण’ को बढ़ावा देते है।