Eknath Gaikwad

Loading

  • किसान कानून के खिलाफ गांधीगीरी

मुंबई. केंद्र सरकार के विवादस्पद किसान कानून के खिलाफ मुंबई कांग्रेस ने 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर मौन आंदोलन करने का ऐलान किया है. यह घोषणा मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड़ ने की है. इस आंदोलन में मुंबई कांग्रेस के सभी नेता और पदाधिकारी भाग लेंगे. 

गायकवाड़ ने कहा कि 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है. ऐसे में इस मौके पर हम लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से विरोध करने का फैसला किया है. 

 हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा

मुंबई कांग्रेस का यह आंदोलन उनके आजाद मैदान स्थित  कार्यालय के पास आयोजित किया गया है. इसके अलावा 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच किसान कानून के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा. गायकवाड़ ने कहा है कि किसान कानून से सिर्फ अंबानी और अडानी जैसे उद्योगपतियों को फायदा होगा.