तौकते ने रोका मुंबई में टीकाकरण, सोमवार को किसी को नहीं लगेगा टीका

    Loading

    मुंबई: अरब सागर में उठे तौकते चक्रवात ने समुद्र किनारे वाले राज्यों पर बड़ा असर पड़ा है। इस चक्रवात के वजह से केरल, कर्नाटका, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात और दमन दीव में सबसे ज्यादा असर हुआ है। वहीं तूफान को देखते हुए मुंबई में शुरू टीकाकरण अभियान को रोक दिया गया है। जिसकी जानकारी खुद महापौर किशोरी पडनेकर ने दी। 

    महापौर ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि, चक्रवात तौकते के मद्देनजर कल मुंबई में टीकाकरण बंद रहने की संभावना है। मंगलवार से एक बार फिर टीकाकरण शुरू होगा।”

    गुजरात में भारी बारिश की संभावना

    आईएमडी डीजी मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि, “17 मई और 18 मई को गुजरात के तटीय इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की भी संभावना है। लैंडफॉल के समय, हवाओं की गति 155-165 किमी प्रति घंटे से 145 किमी प्रति घंटे होने की उम्मीद है।”