vaccine
File Photo

    Loading

    मुंबई. मुंबई (Mumbai) में शनिवार और रविवार को टीकाकरण केंद्र (Vaccination Center) बंद रहेंगे। मनपा के अधिकारियों के मुताबिक, अरब सागर के बने चक्रवात को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

    मौसम विभाग (Weather Department) के मुताबिक मुंबई में जोरदार हवा आ सकता है। ऐसे में कोई अनहोनी न हो इसलिए सावधानी के तौर पर टीकाकरण के कार्य को दो दिनों के लिए रोकने का फैसला लिया गया है।

    राज्य में दिए गए 1.95 करोड़ डोज़ 

    स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र में 13 मई तक 1 करोड़ 95 लाख 31 हजार 051 डोज़ लोगों दिया गया है। इसमें से 18,334,93 हेल्थ वर्कर्स, 2267026 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 18 से 44 उम्र के 634570 लोगों को और 45 से अधिक उम्र के 1 करोड़ 47लाख 95 हजार 962 को पहला और दूसरा डोज़ दिया गया है।

    मुंबई में दी गई 28 लाख खुराक 

    मुंबई में शुक्रवार को 23924 लोगों वैक्सीनेट किया गया। इसी के साथ मुंबई में 28 लाख 41 हजार 349 लोगों का टीकाकरण अब तक किया गया है। मनपा व सरकारी अस्पतालों में शनिवार और रविवार को टीकाकरण नहीं होगा।