vaccine
File Photo

    Loading

    मुंबई. मुंबई में वैक्सीनेशन (vaccination) की मुहिम को बड़ा झटका लगा है। वैक्सीन न मिलने (Non-Availability of Vaccine) के कारण आज भी महानगरपालिका (Municipal) और सरकारी टीकाकरण केंद्रों (Government Vaccination Centers) में वैक्सीनेशन का कार्य बंद रहेगा। ऐसे में अब सीधे सोमवार को वैक्सीन मिलने की आस है।

    केंद्र से राज्य को और राज्य से महानगरपालिका को वैक्सीन न मिलने के कारण शुक्रवार को टीकाकरण का काम ठप्प रहा और अब शनिवार को भी वैक्सीन न मिलने के कारण टीकाकरण नहीं होगा। महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकानी ने बताया कि वैक्सीन न होने के कारण कार्य ठप्प पड़ा है। सोमवार तक वैक्सीन मिलने की संभावनाएं बनी हुई है। वैक्सीन मिलते ही कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।  वहीं कई लोगों की दूसरी डोज का समय हो गया है, लेकिन पिछले एक सप्ताह से वैक्सीन की कमी के कारण न तो ऑनलाइन स्लॉट बुक हो रहा है न ही पर्याप्त टोकन मिल पा रहा है। ऐसे में लोग वैक्सीन के लिए परेशान है। मुंबई  में गुरुवार तक 59 लाख 29 हजार 190 लोगों का टीकाकरण किया गया है, इस संख्या में और भी इजाफा हुआ है क्योंकि निजी टीकाकरण केंद्रों में वैक्सीन देने का कार्य फिलहाल जारी है। जबकि राज्य में 3 करोड़ 57 लाख 73 हजार 241 लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

    राज्य में मृत्यु दर में इजाफा

    राज्य में कोरोना से होनेवाली मृत्यु दर में धीरे-धीरे इजाफा होते जा रहा है।  महाराष्ट्र का मृत्यु दर 2.03 फीसदी तक पहुंच गया है। राज्य में शुक्रवार को 200 लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई है। जबकि मुंबई में पिछले 24 घंटे में 13 मौत दर्ज की गई है।

    मुंबई में 600 नए मरीज

    मुंबई में शुक्रवार को 39075 लोगों की टेस्टिंग की गई, जिसमें से 600 लोग पॉजिटिव मिले हैं। जबकि राज्य में 8992 लोग पॉजिटिव मिले हैं। राज्य में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 1,12,231 है, जिसमें से 7731 एक्टिव मरीज मुंबई में है।

    मुंबई के आंकड़े

    • कुल टेस्ट- 7462558
    • कुल पॉजिटिव केस- 726637
    • कुल मौत- 15599
    • कुल ठीक हुए- 700974
    • डबलिंग रेट- 892 दिन
    • चाल/ स्लम सील- 10
    • इमारतें सील- 63

    राज्य के आंकड़े

    • कुल टेस्ट- 4,35,65,119
    • कुल पॉजिटिव केस- 61,40,968
    • कुल मौत- 125034
    • कुल ठीक हुए- 59,00,440