vaccine
File Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) ने गुरुवार को टीकाकरण (Vaccination) के मामले में ढाई करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। इतना ही नहीं राज्य में 50 लाख लोगों को वैक्सीन (Vaccine) का दूसरा डोज (second dose) भी सफलतापूर्वक दिया गया है। इसी के साथ राज्य टीकाकरण के मामले अपना प्रथम स्थान पर बरकार है। टीकाकरण की शुरुआत से लेकर अब तक राज्य में 2 करोड़ 7 हजार 70 लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है, जबकि दूसरी खुराक लेने वाले लोगों की संख्या 50 लाख 8 हजार 476 तक पहुंच गई है।

    महाराष्ट्र के बाद उत्तर प्रदेश में 2 करोड़ 15 लाख 65 हजार, गुजरात में 1 करोड़ 91 लाख 88 हजार और राजस्थान में 1 करोड़ 84 लाख 76 हजार लोगों को टीका लगाया गया है।

    मुंबई में 69713 का टीकाकरण

    गुरुवार को मुंबई में 69713 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसी के साथ कुल टीकाकरण का आंकड़ा 38 लाख 93 हजार 995 तक पहुंच गया है। अब तक 308358 हेल्थ केयर वर्कर्स, 364466 फ्रंट लाइन वर्कर्स, 60 प्लस 1271482, 45 से 59 वर्ष के 1272530, 18 से 44 वर्ष के 671795, स्तनपान करा रही 2330 माताओं को और पढ़ाई के लिए विदेश जाने वाले 3034 विद्यार्थियों का टीकाकरण किया गया है।

    109 लोगों को मिला स्पुतनिक

    मुंबई में गुरुवार को 109 लोगों स्पुतनिक दिया गया। फिलहाल यह टीकाकरण घाटकोपर स्थित आशीर्वाद हार्ट अस्पताल द्वारा किया जा रहा है। अस्पताल ने अब तक 776 लोगों का टीकाकरण किया है। फिलहाल यह वैक्सीन जून के बाद ही मनपा और अन्य अस्पतालों को मिलेगी।