Vaccination
File Photo

    Loading

    मुंबई. मुंबईकरों (Mumbaikars) के लिए अच्छी खबर यह है कि कल से 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग टीका (Vaccine) लगवा सकते हैं। इसके अलावा मनपा के 10 टीकाकरण केंद्रों (Vaccination Centers) को डबल शिफ्ट में टीकाकरण का कार्य करने की अनुमति दे दी गई है, लेकिन यह निर्णय उन केंद्रों पर छोड़ा गया है कि उन्हें कितने समय तक टीकाकरण का कार्य करना है। मनपा ने अधिकारियों ने बताया कि कोविड के मामले बढ़ने के कारण मनुष्यबल की जरूरत पड़ सकती है, ऐसे में संबंधित केंद्र अपने अनुसार फैसला ले कि उन्हें डबल शिफ्ट (Double Shift) में टीकाकरण करना है या सिंगल।

    मुंबई में अबतक हेल्थ केयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स, 60 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों और 45 वर्ष से अधिक उन लोगों के टीकाकरण की अनुमति दी है जो वी विभिन्न बीमारियों से ग्रसित है। अब जल्द से जल्द लोगों का टीकाकरण हो जाए इसके लिए 1 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक सभी लोगों का टीकाकरण करने का आदेश केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को दिया है। 

    हम और भी स्टॉक मंगाएंगे

    मनपा के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकानी ने बताया कि आज से मुंबई के 108 केंद्रों पर 45 से अधिक उम्र के सभी लोगों का वैक्सीनेट किया जाएगा। हमें गुरुवार को 2.25 लाख वैक्सीन मिलेंगे इसी के साथ हमारे पास करीब 3.5 लाख डोज़ हो जाएंगे। यह एक साप्ताह का स्टॉक उसके बाद हम और भी स्टॉक मंगाएगे।

    क्यों नहीं मिल रही वैक्सीन 

    मनपा स्वास्थ्य विभाग के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि डिमांड के अनुसार वैक्सीन नहीं मिल रही है। अब क्यों नहीं मिल रही है यह समझना हमारे लिए तो मुश्किल है। फिलहाल तो एक साप्ताह का स्टॉक भी नहीं है।

    भीड़ बढ़ी तो बढ़ेंगे केंद्र

    मनपा के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि फिलहाल काफी टीकाकरण केंद्र है, यदि भीड़ बढ़ती है तो टीकाकरण केंद्र भी बढ़ाए जाएंगे।