मुंबई के पॉश इलाके में बीवी ने की पति की धुनाई, दूसरी औरत के साथ रेंज रोवर में पकड़ा

Loading

मुंबई: मुंबई के एक कपल के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। यह वीडियो मुंबई के पॉश इलाके पेडर रोड का है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शाम 5 बजे के करीब एक महिला काफी समय से एक रेंज रोवर कार का पीछा कर रही थी। जिसका आरोप है कि उसका पति किसी दूसरी महिला के साथ था। जैसे ही उसने अपने पति को दूसरी महिला के साथ देखा, वह पति की कार का पीछा करने लगी। उसने अचानक ओवरटेक करके पति की रेंज रोवर कार को रोका और कार के सामने आ गई। जल्द ही सारा ड्रामा शुरू हो गया जब वह अपने पति की कार के सामने खड़ी होकर सड़क पर चिल्लाने लगी।

वह कार के बोनट पर चढ़कर अपने पति और कार में बैठी  महिला को कार से बाहर आने के लिए बोलने लगी। खुली सड़क पर माहौल बिगाड़ चुका था। ट्रैफिक पुलिस भी आ चुकी थी। सड़क जाम हो गया था। पति को कार से नीचे उतरना पड़ा। वीडियो में महिला पति को लात मारती दिख रही है। वीडियो यहां देखें:

बाद में महिला और उसका पति सफ़ेद कार में बैठ गए। इस बीच जब सिग्नल ग्रीन हुआ, रेंज रोवर में बैठी दूसरी महिला कार से आगे जाने की कोशिश करने लगी। यह देखकर गुस्साई पत्नी रेंज रोवर की तरफ भागी और कार का दरवाजा खोलकर रेंज रोवर को रोकने की कोशिश करने के साथ महिला को भी पीटने लगी। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस दोनों महिलाओं और पुरुष को गांवदेवी पुलिस स्टेशन ले गई। हालांकि दोनों ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई। पुलिस ने सड़क पर हंगामे के कारण दोनों वाहनों का चालान भी काटा है।